Move to Jagran APP

शहीदों के परिजन सम्मानित, बेहतर करने वाले पुलिसकर्मी किए गए अलंकृत Ranchi News

Jharkhand. पुलिस अलंकरण समारोह में मुख्य सचिव ने कहा कि बेहतर अनुसंधान हो ताकि अपराधी बचने नहीं पाएं। कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 09:12 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 09:12 PM (IST)
शहीदों के परिजन सम्मानित, बेहतर करने वाले पुलिसकर्मी किए गए अलंकृत Ranchi News
शहीदों के परिजन सम्मानित, बेहतर करने वाले पुलिसकर्मी किए गए अलंकृत Ranchi News

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड पुलिस के अलंकरण दिवस परेड समारोह में गुरुवार को शहीदों के परिजन जहां सम्मानित किए गए, वहीं बेहतर करने वाले पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को भी अलंकृत किया गया। डोरंडा के जैप वन ग्राउंड में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी ने कहा कि बेहतर अनुसंधान हो, ताकि अपराधी बचने नहीं पाएं।

loksabha election banner

झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह में राज्य के 60 पुलिस अधिकारियों-सिपाहियों को विशिष्ट सेवा के लिए झारखंड राज्यपाल पदक, वीरता के लिए झारखंड मुख्यमंत्री पदक व सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2018-2019 में कर्तव्य के दौरान शहीद हुए सात शहीदों के परिजन को भी सम्मानित किया गया है।

मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी ने कहा कि कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण में पुलिस की प्रमुख भूमिका होती है। पुलिस को अत्याधुनिक बनाने के लिए कई पहल भी किए गए हैं। जैसे, झारखंड ऑनलाइन एफआइआर सिस्टम (जेओएफएस) से कुल 473 थाने सीधे जुड़े हैं। इसके तहत अब तक कुल 38,696 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से 3,4078 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है और 1,514 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। रांची में 167 लोकेशन पर सीसीटीवी (क्लोज सर्किट टेलीविजन) संचालित हैं।

नक्सलियों के विरुद्ध भी कारगर कार्रवाई जारी है। अब तक 2,401 नक्सलियों व उनके समर्थकों की गिरफ्तारी की गई है। नक्सलियों से 182 पुलिस हथियार, 51 रेगुलर हथियार, 1,432 अन्य हथियार, 48,553 कारतूस, 2,703 लैंडमाइंस व ग्रेनेड सहित लेवी के पांच करोड़ 68 लाख रुपये की बरामदगी हुई है। अब तक 196 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

झारखंड पुलिस आतंकी गतिविधियों में संलिप्ततों के खिलाफ ठोस कार्रवाई कर रही है। अपने संबोधन में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कमल नयन चौबे ने मेडल पाने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मियों का हौसला बढ़ाया। कहा कि राज्य में नक्सल अंतिम पड़ाव पर है। झारखंड पुलिस आधुनिकीकरण की तरफ अग्रसर है।

शहीद, जिनके परिजन हुए सम्मानित

  • सरायकेला के तिरुलडीह स्थित कुकडूहाट में शहीद एएसआइ गोवर्धन पासवान की पत्नी निर्मला देवी, एएसआइ मनोधन हांसदा की पत्नी मारथा मरांडी, शहीद सिपाही धनेश्वर महतो की पत्नी सरस्वती देवी, शहीद सिपाही डिंपू पूर्ति की पत्नी लिम्ती पूर्ति, सिपाही यूधिष्ठिर पूर्ति की पत्नी नीरसा पूर्ति।
  • नामकुम में शहीद झारखंड जगुआर के जवान अखिलेश राम की पत्नी भारती देवी, शहीद खंजन कुमार महतो की मां गौरी देवी को सम्मानित किया गया।

आइजी विपुल शुक्ला, डीआइजी पंकज कंबोज सहित 60 अधिकारी-कर्मी सम्मानित

पुलिस अलंकरण दिवस समारोह में आइजी मुख्यालय विपुल शुक्ला को विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। डीआइजी पलामू रहते हुए उन्होंने बेहतर कार्य किया। इसी तरह, सराहनीय सेवा के लिए डीआइजी पंकज कंबोज, एसपी एटीएस ए. विजयालक्ष्मी भी सम्मानित हुए हैं। इसी तरह, इस समारोह में 60 पुलिस अधिकारी-कर्मी सम्मानित किए गए हैं। इनमें नक्सलियों की गिरफ्तारी, लैंडमाइंस का पता लगाने वाले पुलिसकर्मी भी सम्मानित किए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.