Move to Jagran APP

गुमला में पुलिस दस्ते पर माओवादियों ने की फायर‍िंंग, जवाबी कार्रवाई के बाद जंगल की ओर भागे

Jharkhand Crime News चैनपुर प्रखंड(Chainpur Block) के कुरुमगढ़ निर्माणाधीन थाना के समीप बुधवार की रात चार से पांच राउंड फायरिंग माओवादियों(Maoists Firing) द्वारा किया गया था। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने सुबह पुलिस को दी। सर्च अभियान के दौरान माओवादियों(Moists) से पुलिस का आमना सामना नहीं हुआ है।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Thu, 09 Dec 2021 12:50 PM (IST)Updated: Thu, 09 Dec 2021 12:50 PM (IST)
गुमला में पुलिस दस्ते पर माओवादियों ने की फायर‍िंंग, जवाबी कार्रवाई के बाद जंगल की ओर भागे
कुरुमगढ़ में फिर एक बार माओवादियों ने की फायरिंग

संवाद सूत्र, चैनपुर (गुमला) : चैनपुर प्रखंड के कुरुमगढ़ के निर्माणाधीन थाना भवन में तैनात पुलिसकर्मियों पर भाकपा माओवादी ने बुधवार की रात फायङ्क्षरग कर दी। गोलियों की आवाज सुन पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। करीब एक घंटे तक दोनों ओर से फायङ्क्षरग होती रही। इस मुठभेड़ में पुलिस को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल की ओर भाग निकले। रात में ही पुलिस जवान पीछा करते हुए जंगल की ओर गए। वहां टार्च की रोशनी दिखाई दी। पुलिस ने आवाज लगाई तो माओवादियों ने दूसरी ओर से फायङ्क्षरग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायिरंग की। गुरुवार की सुबह गुमला पुलिस व सीआरपीएफ ने माओवादियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया। शाम पांच बजे तक पुलिस माओवादियों की तलाश करती रही। सर्च अभियान के दौरान कुरुमगढ़ पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। गुरुवार को एसपी एहतेशाम वकारिब, अभियान एसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौके पर पहुंचे थे।

loksabha election banner

यहां बता दें कि चैनपुर प्रखंड के कुरुमगढ़ थाना के निर्माणाधीन थाना भवन को 25 नवंबर को विस्फोट कर उड़ा दिया गया था। इसके बाद एक बार फिर माओवादियों ने फायरिंग की। मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बुधवार की रात दोनों ओर से फायङ्क्षरग हो रही थी। गोलियों की आवाज से कुरुमगढ़ के ग्रामीण भी दहशत में आ गए थे। किसी ने अपने घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटाई।

कुरुमगढ़ में फायङ्क्षरग की घटना हुई है। पुलिस माओवादियों को पकडऩे के लिए जंगल में सर्च अभियान चला रही है।

- एहतेशाम वकारिब, एसपी, गुमला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.