Move to Jagran APP

गुमला में पुलिस के दो वाहनों में टक्कर, कई जवान जख्मी; मेडिका में किए गए भर्ती

Jharkhand. घटना घाघरा एवं बिशुनपुर प्रखंड की सीमा के समीप घाघरा नेतरहाट पथ पर आवरा ढ़लान के समीप हुई। इसमें कई पुलिस जवान घायल हो गए।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 21 Mar 2020 05:13 PM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2020 05:13 PM (IST)
गुमला में पुलिस के दो वाहनों में टक्कर, कई जवान जख्मी; मेडिका में किए गए भर्ती
गुमला में पुलिस के दो वाहनों में टक्कर, कई जवान जख्मी; मेडिका में किए गए भर्ती

घाघरा (गुमला), जासं। गुमला जिले में शनिवार को पुलिस के दो वाहनों के बीच टक्कर हो गई। इसमें कई पुलिस वाले घायल हो गए। घटना घाघरा एवं बिशुनपुर प्रखंड की सीमा के समीप घाघरा नेतरहाट पथ पर आवरा ढ़लान के समीप हुई। पुलिस की बस सिमडेगा पुलिस लाइन से नेतरहाट जा रही थी। जबकि महुआडांड से बोलेरो से जवान कैश लाने के लिए लोहरदगा जा रहे थे। घटना में आधा दर्जन से अधिक पुलिस के जवान घायल हो गए।

loksabha election banner

नेतरहाट में सिमडेगा जिला के कुछ पुलिस कर्मी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पुलिस कर्मियों को वापस सिमडेगा लाने के लिए पुलिस बस नेतरहाट जा रही थी। इधर, महुआडांड से एक बोलेरो पर सवार होकर पुलिस कर्मी लोहरदगा जा रहे थे। पुलिस कर्मियों को महुआडांड बैंक के लिए लोहरदगा से कैश लेकर वापस लौटना था।

आवरा ढ़लान के समीप चालकों की चूक के कारण दोनों वाहनों में भिडं़त हो गई। इस दुर्घटना में हवलदार धर्मेंद्र सिंह, चालक तरसीम केरकेट्टा, जवान हरीश प्रसाद, शिवचंद हेमारोम, दीनबंधु महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायल पुलिस कर्मी आरआरबी के हैं। बस का चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर बिशुनपुर थाना प्रभारी मोहन कुमार दल-बल के साथ दुर्घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचवाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल पुलिस कर्मियों को मेडिका के लिए रेफर कर दिया गया है। घाघरा पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने चपेट में ले लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.