कार्यकर्ता सम्मेलन में सैंकड़ों लोगों ने मोमिन कॉन्फ्रेंस का दामन थामा
महिला अध्यक्ष तरन्नुम नाज़ ने बैठक के दौरान खुर्शीदा बानो को महिला जिला उपाध्यक्ष और फातिमा खातून को रातू प्रखण्ड अध्यक्ष मनोनीत किया। मौके पर सैकड़ों लोगों ने मोमिन कॉन्फ्रेंस की सदस्यता ग्रहण की। जिला कमेटी की अगली बैठक 8 नवंबर को चान्हो में करने का निर्णय लिया गया।
रांची (जासं) रांची जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस की विस्तारित बैठक सह कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को अगड़ू बाज़ार टांड़ में जिला अध्यक्ष शमीम अख्तर आज़ाद की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में अल्पसंख्यकों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए सरकार द्वारा अब तक अल्पसंख्यकों से जुड़े बोर्ड, निगम एवं आयोग के गठन नहीं करने पर चिंता व्यक्त की गयी। साथ ही संगठन की मजबूती पर विचार-विमर्श करते हुए इसे धारदार बनाने पर बल दिया गया।
बैठक में रातू प्रखण्ड का विस्तार करते हुए 5 उपाध्यक्ष, 3 महासचिव, 5 सचिव और एक कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं महिला अध्यक्ष तरन्नुम नाज़ ने बैठक के दौरान खुर्शीदा बानो को महिला जिला उपाध्यक्ष और फातिमा खातून को रातू प्रखण्ड अध्यक्ष मनोनीत किया। मौके पर सैकड़ों लोगों ने मोमिन कॉन्फ्रेंस की सदस्यता ग्रहण की। जिला कमेटी की अगली विस्तारित बैठक सह कार्यकर्ता सम्मेलन 8 नवंबर को चान्हो में करने का निर्णय लिया गया। आज की बैठक सह कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन रातू प्रखण्ड अध्यक्ष आज़ाद अंसार ने किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव सगीर अंसारी, प्रदेश सचिव मास्टर सिद्दीक़ अंसारी, जिला महासचिव सह प्रवक्ता ज़फर इमाम अंसारी, उपाध्यक्ष अबदुल्लाह हबीब,नगड़ी प्रखण्ड महिला उपाध्यक्ष नुसरत परवीन, जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली, अम्मारुल होदा, सचिव जिला सचिव सलामत अंसारी, कलीम अंसारी,चान्हो प्रखण्ड अध्यक्ष कयूम अंसारी, इरशाद अंसारी, वाजिद अंसारी, अबुल हसन, शमसुल अंसारी, इरफान अंसारी, रिज़वान अंसारी, वकील अंसारी, हफीज़,मज़लूम, ज़फर,मुर्तज़ा, ऐनुल, जाबिर सहित अन्य उपस्थित थे।