Move to Jagran APP

हटिया-ओरगा सेक्शन पर कराएं बिजली आपूर्ति : चंचल

रांची मंगलवार को दक्षिण-पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस ने रेलवे बोर्ड से आई अतिरिक्त सदस्य मंजू गुप्ता को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। उन्होंने हटिया-ओरगा सेक्शन पर बिजली आपूर्ति की मांग की।

By JagranEdited By: Published: Wed, 31 Jul 2019 05:58 AM (IST)Updated: Wed, 31 Jul 2019 06:35 AM (IST)
हटिया-ओरगा सेक्शन पर कराएं बिजली आपूर्ति : चंचल
हटिया-ओरगा सेक्शन पर कराएं बिजली आपूर्ति : चंचल

जागरण संवाददाता, रांची : मंगलवार को दक्षिण-पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस ने रेलवे बोर्ड से आई अतिरिक्त सदस्य (विद्युत) मंजू गुप्ता का स्वागत किया। इस अवसर पर मेंस कांग्रेस की ओर से उन्हें पांच सूत्री मांग पत्र भी सौंपा गया। मंडल समन्वयक चंचल सिंह ने बताया कि मांग पत्र के माध्यम से हटिया-ओरगा सेक्शन पर बिजली आपूर्ति कराने की मांग की गई है। रेलवे बोर्ड की अतिरिक्त सदस्य को बताया गया कि मंडल का निर्माण 2003 में ही हुआ है, लेकिन 16 वर्ष बाद भी समस्या जस की तस है। इलेक्ट्रिक इंजन में लगे एसी को रेलवे के लोको शेड में ही खोल लिया जाता है, जिसके कारण लोको चालकों को गर्मी के मौसम में दस से पंद्रह घंटे कार्य करने में काफी परेशानी होती है। इलेक्ट्रिक इंजन में बारिश के मौसम में पानी का रिसाव होता रहता है। उन्होंने रेलवे बोर्ड के सदस्य से मुरी रेलवे कॉलोनी में बिजली की किल्लत को दूर करने के लिए हिडाल्को से बिजली आपूर्ति कराने की मांग की। कर्मियों की नियुक्ति की मांग की :

loksabha election banner

इसके अलावा टीआरडी विभाग में कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए अतिरिक्त कर्मियों व सुपरवाइजरों की नियुक्ति करने की मांग की गई। साथ ही रेलवे बोर्ड के सदस्य से कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुए मंडल की जरूरत पूरी करने की मांग की गई। मेंस कांग्रेस के सदस्यों ने कहा कि रांची मंडल काफी छोटा है। फिर भी यहां के कर्मचारी काफी मेहनती हैं। कर्मचारियों के बल पर मंडल में कई उत्कृष्ट कार्य किए गए हैं। जल्द समस्याओं का होगा समाधान :

रेलवे बोर्ड की सदस्य ने मेंस कांग्रेस के सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान होगा। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक नीरज अंबष्ठ, प्रधान मुख्य लोको इंजीनियर कोलकाता, मंडल के कई अधिकारी, मेंस कांग्रेस के उप मंडल समन्वयक नित्यालाल कुमार, शाखा सचिव महेश सिंह, अध्यक्ष मनोज राय, उपाध्यक्ष, वी. कृष्णा राव, संगठन सचिव सच्चिदानंद शर्मा, कोषाध्यक्ष रणधीर मंडल समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.