Move to Jagran APP

Mann Ki Baat: PM Modi ने मन की बात में झारखंड का किया जिक्र, यहां लेमन ग्रास की खेती कर आत्‍मनिर्भर बन रहे लोग

Mann Ki Baat News. उन्‍होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग आत्‍मनिर्भर बनें। उन्‍होंने कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्‍क-गमछा का प्रयोग करने के लिए कहा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 11:32 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 12:04 PM (IST)
Mann Ki Baat: PM Modi ने मन की बात में झारखंड का किया जिक्र, यहां लेमन ग्रास की खेती कर आत्‍मनिर्भर बन रहे लोग
Mann Ki Baat: PM Modi ने मन की बात में झारखंड का किया जिक्र, यहां लेमन ग्रास की खेती कर आत्‍मनिर्भर बन रहे लोग

रांची, जेएनएन। Mann Ki Baat News प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात की। इसमें उन्‍होंने झारखंड के बिशुनपुर का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने बताया कि कैसे यहां के लोग लेमन ग्रास की खेती कर आत्‍मनिर्भर बन रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि बिशुनपुर इलाके में 30 से अधिक समूह मिलकर लेमन ग्रास की खेती से जुड़ हुए हैं और अपना जीवन स्‍तर सुधार रहे हैं। झारखंड के गुमला जिले के बिशुनपुर में लाेग लेमन ग्रास की खेती करते हैं। लेमन ग्रास एक औषधीय पाैधा है। इसका इस्‍तेमाल मेडिसिन, कॉस्मेटिक व डिटरजेंट में किया जाता है।

prime article banner

पीएम मोदी ने बताया कि यह लेमन ग्रास चार म‍हीनों में तैयार हो जाता है। इस लेमन ग्रास से तेल बनाया जाता है और यह बाजार में ऊंची कीमत पर बिकता है। इसकी बाजार में काफी मांग भी है। उन्‍होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग आत्‍मनिर्भर बनें। उन्‍होंने कहा कि सही अवसर से आपदा काे अवसर में बदलने में बहुत मदद मिलती है। उन्‍होंने कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्‍क-गमछा का प्रयोग करने और दो गज की दूरी अपनाने की अपील की।

पीएम मोदी ने कहा कि जब भी आपको अपने चेहने से मास्‍क हटाने का मन करे, परेशान हों तो सिर्फ आप उन डॉक्‍टरों-नर्सों का स्‍मरण कीजिए जो घंटों अपनी ड्यूटी के दौरान मास्‍क और पीपीई कीट पहने रहते हैं। सिर्फ इसलिए कि वे कोरोना मरीजों का इलाज कर सकें। क्‍या उन्‍हें परेशानी नहीं होती हाेगी। उन्‍होंने कहा कि एक नागरिक होने के नाते हमें जरा सा भी कोताही नहीं बरतना है। पीएम ने कहा कि हमें किसी और को भी मास्‍क पहनने के लिए प्रेरित करना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.