Move to Jagran APP

Mann Ki Baat: PM मोदी की मन की बात... राष्‍ट्रपति चुनाव, द्रौपदी मुर्मू, झारखंड और हूल क्रांति पर चर्चा संभव

Mann Ki Baat Today प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को मन की बात करेंगे। इस बार मन की बात का 90वां एपिसोड का प्रसारण होगा जिसके जरिये पीएम मोदी देशवासियों से जुड़कर अपने मन के जीवंत विचारों की अभिव्‍यक्ति करेंगे। मन की बात का प्रसारण सुबह 11 बजे से होगा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 05:33 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 09:28 AM (IST)
Mann Ki Baat: PM मोदी की मन की बात... राष्‍ट्रपति चुनाव, द्रौपदी मुर्मू, झारखंड और हूल क्रांति पर चर्चा संभव
Mann Ki Baat Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार को सुबह 11 बजे मन की बात करेंगे। #MannKiBaat

रांची, जेएनएन। Mann Ki Baat Today, #MannKiBaat प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार को मन की बात करेंगे। इस बार मन की बात का 90वां एपिसोड का प्रसारण होगा, जिसके जरिये पीएम मोदी देशवासियों से जुड़कर अपने मन के जीवंत विचारों की अभिव्‍यक्ति करेंगे। मन की बात का प्रसारण सुबह 11 बजे से होगा। मन की बात के प्रसारण संबंधी जानकारी साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- यहां एक दिलचस्प ई-बुक का लिंक शेयर किया है। जिसमें पिछले महीने के मन की बात के सभी एपिसोड में शामिल प्रमुख विषयों और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोगों द्वारा लिखे गए व्यावहारिक लेख शामिल किए गए हैं। इस बार पीएम मोदी मन की बात में राष्‍ट्रपति चुनाव 2022, झारखंड की पूर्व राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू, हूल क्रांति की चर्चा कर सकते हैं।

loksabha election banner

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ही G-7 शिखर सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए जर्मनी जा रहे हैं। वे वहां विश्‍व के कद्दावर नेताओं से मिलने के साथ ही म्यूनिख में भारतीय समुदाय के लोगों से संवाद करेंगे। पीएम मोदी इसके बाद अबू धाबी जाएंगे, जहां शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिलेंगे और शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर अपनी व्यक्तिगत संवेदना प्रकट करेंगे।

प्रधानमंत्री ने बताया है कि मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी, ऑल इंडिया रेडियो के अलावा दूरदर्शन पर किया जाएगा। नरेंद्र मोदी मोबाइल एप पर भी मन की बात कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं। आकाशवाणी लाइव हिंदी प्रसारण के बाद सभी क्षेत्रीय भाषाओं में मन की बात का प्रसारण करेगा। झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि प्रदेश के सभी भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम अपने नजदीकी बूथों पर जाकर जरूर सुनें। उन्‍होंने इस दौरान बीजेपी झारखंड के फेसबुक पेज से लाइव जुड़ने का आग्रह किया है। भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री  रघुवर दास ने ट्विटर पर लिखा- आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में सीतारामडेरा मंडल अंतर्गत हरिजन उच्च विद्यालय के बूथ नंबर 21, 22, 25, 26 के बूथ कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं के साथ सुनूंगा।

आज मन की बात में सिदो-कान्हू के बारे में चर्चा करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात में रविवार को झारखंड की ऐतिहासिक हूल क्रांति की चर्चा करेंगे। 30 जून को हुल क्रा‍ंति दिवस के मौके पर पीएम मोदी हूल क्रांति के अगुआ बलिदानी सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो की शौर्य गाथा की देशवासियों के साथ चर्चा करेंगे। मन की बात कार्यक्रम दिन के 11 बजे शुरू होगा। मन की बात कार्यक्रम के लिए झारखंड के साहिबगंज के भोगनाडीह में विशेष व्यवस्था की गई है। गांव वालों ने बताया कि यह खुशी का पल है कि हमारे पूर्वजों की शौर्य गाथा की चर्चा पीएम मोदी अपनी मन की बात में करेंगे।

साहिबगंज के उपायुक्त राम निवास यादव ने बताया कि झारखंड और साहिबगंज के लोगों के लिए यह बेहद खुशी का पल है। प्रधानमंत्री हमारी मिट्टी के बलिदानियों और उनकी जीवटता की चर्चा कर रहे हैं। हर किसी को आज मन की बात कार्यक्रम सुनना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी मन की बात में जब हमारे शहीदों के बारे में बताएंगे उस समय शहीद की प्रतिमा, सिदो-कान्हू पार्क, उनके वंशज का वीडियो दिखाया जाएगा। सन् 1855 की हूल क्रांति देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ी गई पहली लड़ाई थी। आज के युवाओं-छात्राओं को आजादी के बलिदानियों की वीरता की कहानी जरूर पढ़ना चाहिए।

शहीद के वंशज मंडल मुर्मू ने बताया कि राजमहल के भाजपा विधायक अनंत ओझा सहित कई लोग रविवार को मन की बात कार्यक्रम में शरीक होने भोगनाडीह पहुंच रहे हैं। इतिहास के पन्नों में बलिदानी सिदो-कान्हू काे स्थान नहीं मिला है। सिदो-कान्हू पार्क में उनका इतिहास वर्णित होना चाहिए ताकि शहीद की प्रतिमा देखने वाले उनकी जीवनी के बारे में एक बार जरूर पढ़ें। इस मौके पर दुमका के सांसद सुनील सोरेन भी भोगनाडीह में मौजूद रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.