मंजूनाथ भजंत्री बने नीति आयोग के उपाध्यक्ष के निजी सचिव Ranchi News
Jharkhand. भजंत्री की नियुक्ति योगदान की तिथि से पांच वर्ष या नीति आयोग के अध्यक्ष के अगले आदेश से प्रभावित होगी।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 08:54 PM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 08:54 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2011 बैच के झारखंड कैडर के अधिकारी मंजूनाथ भजंत्री नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार के निजी सचिव बनाए गए हैं। भजंत्री की नियुक्ति योगदान की तिथि से पांच वर्ष या नीति आयोग के अध्यक्ष के अगले आदेश से प्रभावित होगी। भजंत्री अभी झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद के प्रबंध निदेशक के पद पर पदस्थापित हैं। उन्होंने आइआइटी, मुंबई से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2011 बैच में चयनित होने से पूर्व 2010 बैच के कर्नाटक कैडर के आइपीएस अधिकारी रह चुके हैं। भजंत्री इससे पूर्व उपायुक्त सिमडेगा, प्रबंध निदेशक झारक्राफ्ट, उपायुक्त लोहरदगा, प्रबंध निदेशक झारखंड ऊर्जा संचरण निगम के पद पर कार्य कर चुके हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें