सिकिदिरी घाटी में बड़ा हादसा: धनबाद से रांची आ रही बस चलती कार पर पलटी, मची चीख-पुकार
Jharkhand Road Accident रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के दुलमी के पास केंझिया घाटी में बुधवार की सुबह बस व ट्रक के बीच आमने-सामने सीधी टक्कर में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। कृषि मंत्री बादल घटनास्थल पहुंचे।
रामगढ़, जासं । Jharkhand Road Accident रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के दुलमी के पास केंझिया घाटी में बुधवार की सुबह बस व ट्रक के बीच आमने-सामने सीधी टक्कर हो गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके ठीक पीछे चल रहे एक क्रेटा कार बस की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में बस पर सवार दर्जनों यात्री घायल हो गए। वहीं कार सवार लोग भी घायल हो गए। बस के पलटते ही अफरा-तफरी मच गई।
घटनास्थल पहुंचे कृषि मंत्री
कृषि मंत्री बादल घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने रिम्स सुपरिटेंडेंट से बात कर तत्काल घायलों की चिकित्सा का निर्देश दिया। कृषि मंत्री बोकारो जाने के क्रम में सिकिदिरी घाटी में में रुके थे। बस दुर्घटना को देखते हुए प्रशासन ने कृषि मंत्री को बोकारो जाने के लिए दूसरे रूट से जाने की सलाह दी थी। लेकिन दुर्घटना की जानकारी होने के बाद उन्होंने घटनास्थल से ही गुजरने का निर्णय लिया।
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद बादल ने थाना प्रभारी, ग्रामीणों और मुखिया, प्रखंड के कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों से मुलाकात की और उनसे पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली। बादल ने तुरंत रिम्स सुपरिटेंडेंट से बात कर उन्हेंं त्वरित चिकित्सा हेतु निर्देश दिया। कृषि मंत्री ने प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर के प्रति भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने घटना की जानकारी होते ही तुरंत रिम्स जाकर घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराई। बादल ने रामगढ़ की विधायक ममता देवी से भी दूरभाष पर बातचीत की। बादल ने पुलिस अधीक्षक से भी बात कर थाना प्रभारी सहित ग्रामीणों की प्रशंसा की और उनसे कहा कि आने वाले दिनों में प्रशासन के द्वारा इन्हेंं सम्मानित किया जाए।
इससे पहले सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना पुलिस वहां पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाल कर इलाज के लिए गोला सीएचसी भेजा। वहीं गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रिम्स भेजा गया। वही बस में बुरी तरह से फंसे खलासी को पुलिस ने गैस कटर के सहयोग से बाहर निकलकर अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार नवल ट्रेवेल्स नामक यात्री बस धनबाद से रांची से जा रही थी। दुर्घटना के बाद गोला-सिकिदिरी पथ पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया।