विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में महिलाओं को हेमंत सरकार का तोहफा, होली से पहले खाते में आएगी मंईयां सम्मान योजना की राशि

Published: Fri, 20 Feb 2026 10:09 PM (IST)

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) की अगली किस्त होली से पहले महिला लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित होगी। ...और पढ़ें

होली से पहले आएगी मंईयां सम्मान योजना की राशि। (जागरण)

होली से पहले आएगी मंईयां सम्मान योजना की राशि। (जागरण)

HighLights

  1. होली से पहले मिलेगी मंईयां सम्मान योजना की अगली किस्त।

  2. अपात्रों को हटाकर पात्र महिलाओं को सूची में जोड़ा जाएगा।

  3. 17वीं-18वीं किस्त नहीं पाने वालों को मिलेंगे ₹5000 एकमुश्त।

राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अगली किस्त की राशि होली से पहले महिला लाभुकों के खाते में हस्तांतरित होगी।

अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा बताया कि लाभुकों के नामों का सत्यापन हो रहा है।

जिन महिलाओं को अब तक योजना का लाभ मिल रहा है, उनमें से कुछ वास्तव में पात्रता की शर्तों को पूरा नहीं करतीं। ऐसे मामलों की पहचान कर अपात्र नामों को सूची से हटाया जाएगा तथा उनकी जगह पात्र महिलाओं को जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है।

जिन लाभुकों को 17वीं और 18वीं किस्त का भुगतान अभी तक नहीं मिला है, उनके खाते में दोनों किस्तों की राशि एकमुश्त यानी पांच हजार रुपये हस्तांतरित की जाएगी।

आज पेश हुआ अनुपूरक बजट

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने शुक्रवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का तीसरा अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें कुल 6,450 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है।

इसमें मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन, साइकिल वितरण, प्री- मैट्रिक छात्रवृत्ति, कंबल एवं वस्त्र वितरण, मुख्यमंत्री किशोरी कल्याणार्थ जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए राशि का प्रविधान किया गया है।

यह भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा में ₹6450 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, सदन में कल कटौती प्रस्ताव पर होगी चर्चा