Move to Jagran APP

महादेव व माता पार्वती से पति की लंबी उम्र और आरोग्य की कामना

हरितालिका तीज शुक्रवार को उल्लासपूर्वक मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Aug 2020 12:48 AM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2020 12:48 AM (IST)
महादेव व माता पार्वती से पति की लंबी उम्र और आरोग्य की कामना
महादेव व माता पार्वती से पति की लंबी उम्र और आरोग्य की कामना

जागरण संवाददाता, रांची : हरितालिका तीज शुक्रवार को उल्लासपूर्वक मनाया गया। सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखकर भगवान महादेव व माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। कथा श्रवण किया। ईश्वर से पति की लंबी उम्र, आरोग्य और खुशहाली की कामना की। वहीं, कुंआरी कन्याओं ने इच्छित वर की अभिलाषा से शिव-पार्वती पूजा की। सुबह में सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पूजा पर बैठी। नियम-निष्ठा पूर्वक मिट्टी-बालू से बने शिवलिग और पार्वती की प्रतिमा का जलाभिषेक किया। पुष्प, अक्षत, चंदन, सफेद पुष्प से विशेष श्रृंगार किया गया। आरती उतारी गई। मिष्ठान का भोग लगाया गया। कई व्रती नजदीक के शिव मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। वहीं, संध्या में विशेष पूजन के बाद जागरण किया। आसपास की महिलाएं एक जगह जुट कर पूरी रात भजन-कीर्तन करती रहीं। कहीं लोकगीत तो कहीं से ढ़ोल, मंजीरे की आवाज गूंजता रहा। व्रती शनिवार को चतुर्थी तिथि में मां गौरी से सुहाग लेने के बाद व्रत तोड़ेंगी। इसके बाद पारण करेंगी। इस बार पारण के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 7.10 मिनट से सुबह 8.45 बजे के बीच है। व्रती पूजन संपन्न करने के बाद घर के बड़े-बुजुर्ग और पति के पैर छूकर आशीर्वाद लेंगी। इसके बाद अन्न, जल ग्रहण करेंगी।

loksabha election banner

:::::

पारण में मनपसंद व्यंजन, जलेबी पहली पसंद

पारण में व्रतियों के लिए मनपसंद व्यंजन बनेंगे। तीज का पारण के लिए जलेबी की परंपरा रही है। अगर बाजार में जलेबी नहीं मिली तो घर में ही गरम जलेबी बनेगी। इसके अलावा तरह-तरह के मिष्ठान, दही भी परोसा जाएगा।

:::::

महिलाओं ने की प्रार्थना

महिलाओं ने अपने घरों में पूजा अर्चना की। कुछ महिलाएं मंदिर भी पहुंची। कपाट बंद होने के कारण बाहर गेट अथवा परिसर में पूजा अर्चना की। रिकी जायसवाल, अनन्या छाया, शिखा पांडेय आदि महिलाओं ने अपने घरों में पूजा-अर्चना की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.