रांची, जासं। Mahavir Jayanti 2021 जैन पंथ के 24वें तीर्थकर भगवान महावीर का जन्मोत्सव 25 अप्रैल को सादगी पूर्वक मनाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं। शोभायात्रा, जीमनवार, सामूहिक आरती, सामूहिक अभिषेक इस बार स्थगित कर दिया गया है। शारीरिक दूरी के बीच मंदिर के पुजारी और समिति के कुछ सदस्य समस्त पूजा अर्चना संपन्न करायेंगे।
25 अप्रैल को सुबह सात बजे चिंतामणि पार्श्वनाथ की मूल बेदी पर स्वर्ण कलश द्वारा कलशाभिषेक होगा। स्वर्ण कलश से अभिषेक और शांति धारा करने का सौभाग्य चंद्रकला नीरज कुमार पाटनी (एम आर परिवार) को प्राप्त हुआ है। 7.30 बजे स्वर्ण कलश द्वारा शांतिधारा अनुष्ठान संपन्न होगा। बासुपूज्य जिनालय में श्री वासुपूज्य भगवान का अभिषेक और शांति धारा करने का सौभाग्य कैलाश चंद मंजू देवी, विकाश, पायल, नायशा पांड्या परिवार को प्राप्त हुआ है।
आठ से 8:30 तक मुनि विशल्य सागर जी महाराज द्वारा प्रवचन होगा। शांतिधारा के बाद आठ बजे मंदिर खोल दिये जाएंगे। हालांकि, इस दौरान भीड़-भाड़ की इजाजत नहीं होगी। मंदिर के कार्यक्रमों का दिगंबर जैन समाज के फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।

पारंपरिक वेश में पर्व मनाने की अपील
दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष उम्मेद मल जैन ने समाज के सभी परिवार में पुरुष सफेद वस्त्र और महिलाएं केसरिया वस्त्र पहनकर अपने अपने घरों में महावीर स्वामी की पूजा करे और समाज के ग्रुप में फोटो, वीडियो शेयर करने की अपील की है। साथ ही, समाज के समस्त परिवारों को को संध्या आरती के बाद 11 दीये जलाकर अपनों के साथ उत्सव मनाने की अपील की है।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप







न्यूज़
मरीज
अस्पताल
दवाएँ
बाजार
पुलिस












a