Maharashtra News: महाराष्ट्र के उलटफेर से जोश में भाजपा... अब झारखंड के लिए हो रही ये बातें...
Devendra Fadnavis Maharashtra Govt महाराष्ट्र में बड़े राजनीतिक उलटफेर के बाद भाजपा की एक बार फिर सत्ता में वापसी से प्रदेश भाजपा उत्साहित है। झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को नए कार्यकाल की शुरुआत पर शुभकामनाएं दीं।
रांची, राज्य ब्यूरो। Devendra Fadnavis, Maharashtra Govt महाराष्ट्र में बड़े राजनीतिक उलटफेर के बाद भाजपा की एक बार फिर सत्ता में वापसी से प्रदेश भाजपा उत्साहित है। झारखंड के भाजपा नेताओं ने महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन पर बधाई दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में भाजपा के समर्थन से बनी नई सरकार को बधाई दी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को नए कार्यकाल की शुरुआत पर शुभकामनाएं देते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि यह सरकार महाराष्ट्र की जनता की भावनाओं और जनमत के अनुरूप बनी है।
महाराष्ट्र में जनमत से बनी मुख्यमंत्री @mieknathshinde जी और उप मुख्यमंत्री @Dev_Fadnavis जी की नई सरकार को अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं.
हमे पूर्ण विश्वास है कि आप मोदी सरकार की ही भांति अपने राज्य में तुष्टीकरण से दूर सर्वांगीण विकास और अंत्योदय के ध्येय को लेकर कार्य करेंगे.— Deepak Prakash (@dprakashbjp) June 30, 2022
दीपक प्रकाश ने कहा कि यह सरकार बिना तुष्टिकरण और भेदभाव के सबका साथ ,सबका विकास सोच के साथ विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में सफल साबित होगी। भाजपा विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने नई सरकार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सरकार जन आकांक्षाओं पर खरी उतरेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार, महाराष्ट्र में तीव्र विकास सुनिश्चित करेगी।
महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाये जा रहे @mieknathshinde जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मुझे आशा ही नहीं विश्वास है कि सिंदे जी बाला साहब ठाकरे के आदर्शों,मूल विचारधारा एवं जनाकांक्षा पर काम कर महाराष्ट्र वासियों के सपने को वास्तविक रूप में साकार करेंगे। pic.twitter.com/OCZyJANavI— Babulal Marandi (@yourBabulal) June 30, 2022
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने ट्वीट में कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के लोगों के प्रति सच्ची निष्ठा दर्शाते हुए एकनाथ शिंद्र का समर्थन करने के निर्णय का स्वागत करता हूं। मुझे आशा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में एक बार फिर सुशासन स्थापित होगा। भाजपा के लिए सेवा ही सर्वोपरि है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे समेत अन्य सांसदों ने भी महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन पर मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री को बधाई दी है।
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा था, महाराष्ट्र के बाद झारखंड का नंबर
बीते दिन पश्चिम बंगाल में भाजपा के बड़े नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कट्टर विरोधी सुवेंदु अधिकारी ने कूचबंगाल में एक रैली को संबोधित करते हुए दावा किया था कि महाराष्ट्र के बाद झारखंड और फिर राजस्थान का नंबर आएगा। तब सुवेंदु अधिकारी ने संभावना जताई थी कि जल्द ही महाराष्ट्र की तरह झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनेगी। झामुमो, कांग्रेस, राजद गठबंधन की अगुआई करने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही गिरेगी।