Move to Jagran APP

Maharashtra News: महाराष्ट्र के उलटफेर से जोश में भाजपा... अब झारखंड के लिए हो रही ये बातें...

Devendra Fadnavis Maharashtra Govt महाराष्ट्र में बड़े राजनीतिक उलटफेर के बाद भाजपा की एक बार फिर सत्ता में वापसी से प्रदेश भाजपा उत्साहित है। झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने महाराष्‍ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को नए कार्यकाल की शुरुआत पर शुभकामनाएं दीं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 05:08 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 09:48 AM (IST)
Maharashtra News: महाराष्ट्र के उलटफेर से जोश में भाजपा... अब झारखंड के लिए हो रही ये बातें...
Devendra Fadnavis, Maharashtra Govt: महाराष्ट्र में राजनीतिक उलटफेर से जोश में आई भाजपा...

रांची, राज्य ब्यूरो। Devendra Fadnavis, Maharashtra Govt महाराष्ट्र में बड़े राजनीतिक उलटफेर के बाद भाजपा की एक बार फिर सत्ता में वापसी से प्रदेश भाजपा उत्साहित है। झारखंड के भाजपा नेताओं ने महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन पर बधाई दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में भाजपा के समर्थन से बनी नई सरकार को बधाई दी है। महाराष्‍ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को नए कार्यकाल की शुरुआत पर शुभकामनाएं देते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि यह सरकार महाराष्ट्र की जनता की भावनाओं और जनमत के अनुरूप बनी है।

loksabha election banner

दीपक प्रकाश ने कहा कि यह सरकार बिना तुष्टिकरण और भेदभाव के सबका साथ ,सबका विकास सोच के साथ विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में सफल साबित होगी। भाजपा विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने नई सरकार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सरकार जन आकांक्षाओं पर खरी उतरेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार, महाराष्ट्र में तीव्र विकास सुनिश्चित करेगी।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने ट्वीट में कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के लोगों के प्रति सच्ची निष्ठा दर्शाते हुए एकनाथ शिंद्र का समर्थन करने के निर्णय का स्वागत करता हूं। मुझे आशा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में एक बार फिर सुशासन स्थापित होगा। भाजपा के लिए सेवा ही सर्वोपरि है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे समेत अन्य सांसदों ने भी महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन पर मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री को बधाई दी है।

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा था, महाराष्‍ट्र के बाद झारखंड का नंबर

बीते दिन पश्चिम बंगाल में भाजपा के बड़े नेता और मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के कट्टर विरोधी सुवेंदु अधिकारी ने कूचबंगाल में एक रैली को संबोधित करते हुए दावा किया था कि महाराष्‍ट्र के बाद झारखंड और फिर राजस्‍थान का नंबर आएगा। तब सुवेंदु अधिकारी ने संभावना जताई थी कि जल्‍द ही महाराष्‍ट्र की तरह झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनेगी। झामुमो, कांग्रेस, राजद गठबंधन की अगुआई करने वाले मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार जल्‍द ही गिरेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.