Move to Jagran APP

Jharkhand Elections 2019: महाराष्‍ट्र-‍हरियाणा के नतीजे पर पक्ष-विपक्ष की नजरें टिकीं; झारखंड चुनाव पर होगा खास असर

गुरुवार को महाराष्‍ट्र और हरियाणा में मतों की गिनती हो रही है। भाजपाशासित इन प्रदेशों के चुनाव परिणाम का झारखंड विधानसभा चुनाव में खास असर पड़ेगा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 07:39 AM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 01:48 PM (IST)
Jharkhand Elections 2019: महाराष्‍ट्र-‍हरियाणा के नतीजे पर पक्ष-विपक्ष की नजरें टिकीं; झारखंड चुनाव पर होगा खास असर
Jharkhand Elections 2019: महाराष्‍ट्र-‍हरियाणा के नतीजे पर पक्ष-विपक्ष की नजरें टिकीं; झारखंड चुनाव पर होगा खास असर

रांची, जेएनएन। महाराष्‍ट्र और हरियाणा में गुरुवार को चुनाव के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। यहां सुबह से मतों की गिनती की जा रही है। ऐसे में विधानसभा चुनाव की दहलीज पर खड़े झारखंड में भी सियासी दल इन दोनों राज्‍यों के चुनाव परिणाम को लेकर बेसब्र दिख रहे हैं। पक्ष-विपक्ष दोनों की नजरें टिकी हैं। माना जा रहा है कि भाजपाशासित इन दो प्रदेशों के चुनाव परिणाम झारखंड चुनाव पर खास असर डालेगा।

loksabha election banner

राजनीतिक जानकार बताते हैं कि महाराष्‍ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे से कुछ हद तक झारखंड के वोटर प्रभावित होंगे। इन चुनावों में जीतने वाली पार्टियां मतदाताओं को अपने मजबूत होने का एहसास कराएंगी। वे आने वाले चुनाव में जनता को साधने के लिए इस चुनाव के नतीजे का बखूबी इस्‍तेमाल करेंगे। भाजपा खेमे की बात करें तो एग्जिट पोल से ही यहां नेता-कार्यकर्ता खासे उत्‍साहित हैं।

अपने पक्ष में नतीजे आने को आशान्वित भाजपा के प्रदेश नेतृत्‍व ने राजधानी रांची के प्रदेश कार्यालय में जोरदार जश्‍न की तैयारी कर रखी है। रांची में आतिशबाजी के साथ ही ढोल-नगाड़ों की धुन पर विजय जुलूस भी निकालने का प्रबंध किया गया है। इधर राज्‍य की मुख्‍य विपक्षी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस भी इन दोनों राज्‍यों के चुनाव परिणाम को लेकर उतावली दिख रही है। कहा जा रहा है कि भाजपा को अगर इन दोनों राज्‍यों के चुनावों में हार मिलती है, तो विपक्ष को झारखंड में सशक्‍त करने और भाजपा विरोधी वोटरों को गोलबंद करने में खासी मदद मिलेगी।

बीजेपी ऑफिस में पल-पल के अपडेट की ली जा रही जानकारी

महाराष्‍ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर राजधानी रांची के हरमू इलाके में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सुबह से ही नेता-कार्यकर्ताओं का अाना शुरू हो गया है। यहां इन दोनों राज्‍यों के मतों की गिनती से जुड़े पल-पल के अपडेट हासिल करने के लिए कई लोग टीवी स्‍क्रीन से चिपके नजर आ रहे हैं। कुछ कद्दावर नेता काउंटिंग की गतिविधियां जानने के लिए महाराष्‍ट्र और हरियाणा के अपने सूत्रों के साथ फोन-मोबाइल के जरिये संपर्क स्‍थापित कर रहे हैं। संगठन के स्‍तर पर इन चुनावों के परिणाम को लेकर खासी गहमागहमी देखी जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.