Move to Jagran APP

झारखंड में विपक्षी महागठबंधन का खाका तैयार, प्रदीप यादव को कांग्रेस से ऑफर

दुमका, राजमहल, गिरिडीह, जमशेदपुर झामुमो को जबकि रांची, खूंटी, लोहरदगा, धनबाद, गोड्डा, सिंहभूम, हजारीबाग कांग्रेस को, झाविमो को कोडरमा और पलामू तथा राजद को चतरा सीट देने की बात चल रही है।

By Edited By: Published: Thu, 07 Feb 2019 07:56 AM (IST)Updated: Thu, 07 Feb 2019 01:17 PM (IST)
झारखंड में विपक्षी महागठबंधन का खाका तैयार, प्रदीप यादव को कांग्रेस से ऑफर
झारखंड में विपक्षी महागठबंधन का खाका तैयार, प्रदीप यादव को कांग्रेस से ऑफर

रांची, राज्य ब्यूरो। राज्य में विपक्षी महागठबंधन का खाका तैयार हो चुका है। बुधवार को नई दिल्ली में इसे लेकर दिनभर गहमागहमी रही। झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास मोर्चा और कांग्रेस के नेता खासे सक्रिय रहे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन अपने विश्वस्त नेताओं के साथ मौजूद रहे, वहीं झारखंड विकास मोर्चा की कमान पार्टी के प्रधान महासचिव प्रदीप यादव और बंधु तिर्की ने संभाली।

loksabha election banner

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. अजय कुमार, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह और सह प्रभारी उमंग सिंघार के साथ इन नेताओं की कई दौर की वार्ता हुई। मिली जानकारी के मुताबिक विपक्षी महागठबंधन को लेकर लगभग सहमति बन चुकी है। सबकुछ ठीक रहा तो इसका विधिवत एलान एक-दो दिन में कर दिया जाएगा। बताते हैं कि कांग्रेस ने झारखंड विकास मोर्चा के प्रधान महासचिव प्रदीप यादव को पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया है। झारखंड विकास मोर्चा गोड्डा सीट पर उन्हें चुनाव लड़ाना चाहता है लेकिन कांग्रेस इस सीट पर दावेदारी नहीं छोड़ना चाहती। बीच का रास्ता निकालने के लिए कांग्रेस ने उन्हें आफर किया है कि वे पार्टी में शामिल होकर चुनाव लड़ें। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

सीटों के बंटवारा का फार्मूला भी तैयार कर लिया गया है। इसके तहत कांग्रेस रांची, खूंटी, लोहरदगा, धनबाद, गोड्डा, सिंहभूम और हजारीबाग लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस अपने कोटे की हजारीबाग सीट को भाकपा के लिए छोड़ सकती है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के हिस्से में चार लोकसभा सीटें दुमका, राजमहल, गिरिडीह और जमशेदपुर आएंगी। वहीं झारखंड विकास मोर्चा कोडरमा और पलामू एवं राजद चतरा संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी उतारेगा। धनबाद से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. अजय कुमार पार्टी के प्रत्याशी हो सकते हैं।

आज राहुल गांधी से होगी मुलाकात
गुरुवार को नई दिल्ली में विपक्षी महागठबंधन की कवायद चरम पर होगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। इससे पूर्व भी सोरेन राहुल गांधी से मुलाकात कर चुके हैं। सीटों के बंटवारे पर अंतिम सहमति बनी तो राहुल गांधी महागठबंधन का विधिवत एलान कर सकते हैं।

विधानसभा की सीटों का ऐसे होगा बंटवारा : झामुमो : 32 से 34 कांग्रेस : 26 से 28 झाविमो : 13 से 15 राजद : 4 से 5 वामदल : 3


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.