Move to Jagran APP

शिवराज ने कांग्रेस को बताया धोखेबाज पार्टी, रांची में की सदस्यता अभियान की समीक्षा

Jharkhand. शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को रांची पहुंचे। यहां उन्‍हाेंने भाजपा की सदस्‍यता अभियान की समीक्षा की। कर्नाटक संकट के लिए कांग्रेस को जिम्‍मेदार ठहराया।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 19 Jul 2019 10:15 AM (IST)Updated: Fri, 19 Jul 2019 07:45 PM (IST)
शिवराज ने कांग्रेस को बताया धोखेबाज पार्टी, रांची में की सदस्यता अभियान की समीक्षा
शिवराज ने कांग्रेस को बताया धोखेबाज पार्टी, रांची में की सदस्यता अभियान की समीक्षा

रांची, राज्य ब्यूरो। कर्नाटक विधानसभा के सियासी ड्रामे पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने तल्ख टिप्पणी की है। रांची में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट कहा कि कर्नाटक में अब तक फैसला नहीं हुआ है। वहां के विधानसभा अध्यक्ष संवैधानिक पद पर बैठकर असंवैधानिक कार्य कर रहे हैं। सरकार बहुमत खो चुकी है, इसलिए कैसे भी समय को निकालना चाह रहे हैं। कर्नाटक में तत्काल फैसला होना चाहिए। हालांकि यह भी कहा कि यह कब तक चलेगा, कितना भी कर ले वहां सरकार अब बचने वाली नहीं है।
 
शिवराज सिंह चौहान ने कर्नाटक के सियासी ड्रामे के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराया। कहा, वहां गठबंधन सिद्धांतों का नहीं स्वार्थ का था। भाजपा को 104 सीटें मिली थीं, भाजपा की सरकार न बने इसलिए अपवित्र गठबंधन किया गया। कर्नाटक के आंतरिक विवाद पर कहा कि सिद्धरमैया नहीं चाहते थे कि कुमार स्वामी मुख्यमंत्री बनें। कुमार स्वामी खुद कई बार रो-रो कर अपनी व्यथा सुना चुके हैं। यह सब कांग्रेस का गेम प्लान है, जिसे देवगौड़ा समझ नहीं पाए। शिवराज ने कांग्रेस को धोखेबाज पार्टी बताया। कर्नाटक में भाजपा के सरकार बनाने के दावे पर कहा कि वहां सरकार गिरने दीजिए। भाजपा जोड़तोड़ की राजनीति नहीं करती है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा व प्रदेश सदस्यता प्रभारी प्रदीप वर्मा भी उपस्थित थे।

loksabha election banner

शिवराज ने की रघुवर सरकार की तारीफ
शिवराज सिंह चौहान ने रघुवर दास सरकार के कार्यों की सराहना की। कहा, रघुवर दास के नेतृत्व में दसों दिशाओं में विकास कार्य हो रहा है। हर वर्ग के कल्याण के कार्य किए जा रहे हैं।
झारखंड में एक लाख सदस्यता का आंकड़ा पार
भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी की हैसियत से शिवराज सिंह ने झारखंड में सदस्यता अभियान की समीक्षा की। मीडिया से बातचीत में कहा कि झारखंड में सदस्यता अभियान ने गति पकड़ ली है। एक लाख सदस्य बन चुके हैं। अब पूर्णकालिक कार्यकर्ता निकल रहे हैं। एक से सात अगस्त तक विस्तारक निकलेंगे। विश्वास जताया कि झारखंड के लिए तय लक्ष्य पूरा होगा। बता दें कि झारखंड में भाजपा ने 25 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।
आरएसएस देशभक्तों का संगठन
शिवराज सिंह चौहान ने आरएसएस को देशभक्तों का संगठन बताया। बिहार में आरएसएस की जांच पर कहा कि यदि ऐसा कुछ है तो ऐसी किसी भी जांच को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
किस पर क्या कहा
धौनी के भाजपा में शामिल होने पर
धौनी पर हमें गर्व है। वह देश व सम्मान व गौरव हैं। लेकिन अभी तक कुछ तय नहीं है।
दिग्विजय सिंह पर
दिग्विजय सिंह अब खाली हैं, कोई काम नहीं है। लोकसभा चुनाव में उनकी नैया मंझधार में डूब गई।
झारखंड में भाजपा के आंतरिक विवाद पर : यह प्रदेश संगठन देखेगा।
बाबूलाल के भाजपा में शामिल होने पर
बाबूलाल मरांडी या किसी अन्य के शामिल होने पर भाजपा गुणदोष पर विचार करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.