Move to Jagran APP

देह व्यापार के शक में हुई छापेमारी, मिले प्रेमी जोड़े; आपत्तिजनक सामान भी बरामद

श्री वृंदा रेसीडेंसी अपार्टमेंट में चल रहे देह व्यापार मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस पूछताछ में सभी लड़के लड़कियों ने आपसी दोस्त की बात कबूली है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 22 Jul 2018 03:26 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jul 2018 05:31 PM (IST)
देह व्यापार के शक में हुई छापेमारी, मिले प्रेमी जोड़े; आपत्तिजनक सामान भी बरामद
देह व्यापार के शक में हुई छापेमारी, मिले प्रेमी जोड़े; आपत्तिजनक सामान भी बरामद

रांची, जेएनएन। देह व्यापार के शक में हुई छापेमारी में प्रेमी जोड़े मिले। घटना झारखंड के रांची की है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। 

loksabha election banner

राजधानी रांची में सदर थाना क्षेत्र के श्री वृंदा रेसीडेंसी अपार्टमेंट में चल रहे देह व्यापार मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस पूछताछ में सभी लड़के और लड़कियों ने आपसी दोस्त की बात कबूली है। यह पूरा खेल ओयो कंपनी अनमैरिड कपल को रूम उपलब्ध कराती है। जिसके बाद सभी प्रेमी जोड़ों ने ऑनलाइन रूम बुक किया था। फिलहाल सभी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। छात्र-छात्रा ने अभिभावक को सदर थाना में बुलाया जा रहा है। 4 लड़के और 4 लड़कियां हैं। सभी प्रेमी जोड़े हैं। इनके कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। सभी को पीआर बांड पर छोड़ा जा रहा है।

ओयो कंपनी द्वारा बिना शादी शुदा लड़के-लड़कियों को साथ में रहने के लिए रूम आसानी से उपलब्ध कराया गया था। ओयो कंपनी पर विज्ञापन देखकर सभी लड़की दोस्त को लेकर होटल पहुंचे थे। सभी छात्र पढ़ाई करने वाले और बालिग हैं। सदर थाना पुलिस सभी के माता-पिता को बुला कर मामले की जानकारी देंगे। इधर, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस बिल्डर पर केस दर्ज कर सकती है। अपार्टमेंट में रहने वालों ने बिल्डर के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत की है। इसमे अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों की शिकायत पर पुलिस नगर निगम से मंतव्य लेगी।

गौरतलब है कि इससे पहले दिसंबर, 2017 में कोकर तिरिल रोड स्थित लक्ष्मी टाॅवर अपार्टमेंट के सेकेंड फ्लोर पर स्थित एक फ्लैट में पुलिस ने रविवार की रात छापेमारी कर देह व्यापार चलाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें तीन युवती और तीन युवक शामिल थे। छापेमारी सदर डीएसपी विकास चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुई। बताया जाता है कि तीनों युवतियां मूल रूप से बंगाल की रहने वाली हैं। दो युवतियों को 10 दिन में 30 हजार और एक युवती को 10 दिन में 20 हजार रुपये देने की बात बोल कर उन्हें देह व्यापार चलाने के लिए कोकर लाया गया था।

पुलिस के अनुसार, देह व्यापार चलाने का काम वाट्सएप के जरिये किया जा रहा था। इसी के जरिये कस्टमर तक युवतियों का फोटो जाता था। गिरफ्तार युवकों में दो चतरा के और एक बिहार का रहने वाला है। तीनों देह व्यापार चलाने वाले गिरोह के मैनेजर बताए जाते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.