Move to Jagran APP

बचपन का प्‍यार चढ़ा परवान तो ब‍िदक गई मां, पेड़ की एक ही डाली पर फांसी लगा प्रेमी युगल ने दी जान

love crime यह इश्‍क की ऐसी दर्दनाक कहानी है ज‍िसे पढ़कर आपकी आंखें नम हो जाएंगी। दोनों को बचपन से ही प्‍यार था। लेक‍िन प्रेमी की मां ने इस कदर दोनों को परेशान क‍िया क‍ि उन्‍होंने पेड़ की एक ही डाली पर फांसी लगाकर जान दे दी।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Tue, 11 Jan 2022 09:19 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jan 2022 12:22 PM (IST)
बचपन का प्‍यार चढ़ा परवान तो ब‍िदक गई मां, पेड़ की एक ही डाली पर फांसी लगा प्रेमी युगल ने दी जान
पेड़ की एक ही डाली पर फांसी लगा कर प्रेमी युगल ने दी जान।

गुमला, जागरण संवाददाता। गुमला ज‍िले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के ओरया गांव के एक प्रेमी युगल ने जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि प्रेम‍िका जमनी कुमारी की उम्र 19 वर्ष थी। प्रेमी अमित उरांव की उम्र भी 19 वर्ष थी। दोनों एक दूसरे से बेपनाह इश्‍क करते थे। जनम जनम के ल‍िए एक दूजे का हो जाना चाहते थे। लेक‍िन घर पर‍िवार और समाज को यह पसंद नहीं था।

loksabha election banner

फ‍िर वापस लौट कर घर नहीं आए

पिछले 2 जनवरी 2022 को दोनों घर से निकल गए। फ‍िर वापस लौट कर घर नहीं आए। मंगलवार सुबह गांव से सटे जंगल के लंमटा पतरा टोंगरी स्थित एक सखुआ के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता हुआ प्रेमी युगल का शव पाया गया। बिशुनपुर थाने की पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज द‍िया।

एक दूसरे से शादी करना चाहते थे

युवती के पिता शीला उरांव ने बताया कि अमित और जमनी एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, परंतु अमित की मां को यह रिश्ता पसंद नहीं था। छह माह पूर्व अमित उनकी बेटी को लेकर अपने घर गया था, तब अमित की मां ने दोनों को गाली गलौज करते हुए घर से निकाला दिया था।

दोनों खुशी-खुशी एक साथ रहते थे

युवती के पिता शीला उरांव के अनुसार, तब से दोनों उनके ही घर में खुशी-खुशी रह रहे थे, परंतु अमित की मां लगातार उनके घर आकर गाली गलौज करती थी। 2 जनवरी 2022 को दोनों खाना खाने के बाद घर से निकले और लौटकर नहीं आए। दोनों की काफी खोजबीन की गई, लेक‍िन कुछ भी पता नहीं चला।

जंगल गए लोग तो देखा लटका है शव

युवती के पिता शीला उरांव के अनुसार, घर-पर‍िवार को लगा कि दोनों कहीं घूमने के ल‍िए क‍िसी र‍िश्‍तेदारी में गए होंगे, लेकिन 9 दिन बाद अचानक जंगल जाने वाले कुछ लोगों ने फोन कर जानकारी दी क‍ि दोनों ने फांसी लगा कर जान दे दी है। इसके बाद इसकी जानकारी बिशुनपुर पुलिस और स्थानीय मुखिया को दी गई। इधर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

9 दिन फांसी के फंदे पर लटके रहे प्रेमी युगल

बताया जा रहा क‍ि 2 जनवरी 2022 को घर से निकलने के बाद प्रेमी युगल ने गांव से सटे जंगल के बीचो बीच जाकर खुदकुशी कर ली। इसकी जानकारी 8 दिनों तक किसी को नहीं मिल सकी। सोमवार शाम जंगल गए कुछ लोगों ने पेड़ से लटकते शवों को देखा तो इसकी सूचना स्‍वजन को दी। काफी दिनों तक पेड़ में लटके रहने के कारण शव से दुर्गंध उठ रही थी। गांव के लोग पेड़ से शव उतारने के लिए परहेज कर रहे थे।

पेड़ की एक ही डाली पर दोनों ने लगाई फांसी

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, प्रेमी युगल ने पेड़ की एक ही डाली पर फांसी लगाई थी। युवती ने रस्सी के सहारे खुदकुशी की थी। वहीं, युवक अपनी बेल्ट का फंदा बनाकर झूल गया था। पेड़ की एक ही डाली पर इस तरह से दो लोगों की खुदकुशी का मंजर देखकर हर कोई हैरान था।

पिछले छह वर्षों से था दोनों के बीच प्रेम संबंध

बताया जाता है कि दोनों बिशुनपुर के एक सरकारी विद्यालय में पढ़ते थे। उसी दौरान गांव से एक-साथ आना जाना क‍िया करते थे। इसी बीच दोनों में प्‍यार हो गया। वर्ष 2014 में दोनों ने एक साथ अपनी तस्वीर भी स्टूडियो में खींचवाई थी। दोनों अक्‍सर एक साथ नजर आते थे। एक दूसरे को बेहद प्‍यार करते थे।

युवक की मां लड़की के घर पहुंच कर करती थी झगड़ा

अमित की मां को दोनों का रिश्ता बिल्कुल पसंद नहीं था वह दोनों को अलग करने का हर संभव प्रयास करते रहती थी, परंतु दोनों एक दूसरे के साथ जिंदगी गुजारने का फैसला कर चुके थे। क‍िसी कीमत पर वह दोनों अगल नहीं होना चाहते थे। मां के बढ़ते दबाव के कारण दोनों ने अपनी ज‍िंंदगी खत्‍म कर ली।

केरल जाने के लिए 13 जनवरी का था टिकट

थाना प्रभारी सदानंद सिंह ने बताया गया क‍ि प्रेमी युगल रोजगार की तलाश में केरल जाने वाले थे। दोनों तय क‍िया था क‍ि वहां जाकर कुछ काम करेंगे, ताक‍ि आगे जीवन यापन कर सकें। दोनों ने केरल जाने के ल‍िए 13 जनवरी 2022 को ट्रेन का टिकट भी बुक कराया था। लेक‍िन केरल जाने की जगह मौत उन्‍हें अपने दामन में समेट ले गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.