Move to Jagran APP

प्रेमी-प्रेमिका दोबारा भागे, परिजनों का थाने में हाईवोल्‍टेज ड्रामा; 4 माह पहले हुए थे फरार-सुसाइड की भी कोशिश

4 माह पहले लड़के को जेल भेजा गया था। लड़की के बयान के आधार पर जेल से लड़का छूट गया था। वह बोली थी उसका अपहरण नहीं हुआ बल्कि शादी करने के लिए खुद साथ गई थी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 07:59 AM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 07:59 AM (IST)
प्रेमी-प्रेमिका दोबारा भागे, परिजनों का थाने में हाईवोल्‍टेज ड्रामा; 4 माह पहले हुए थे फरार-सुसाइड की भी कोशिश
प्रेमी-प्रेमिका दोबारा भागे, परिजनों का थाने में हाईवोल्‍टेज ड्रामा; 4 माह पहले हुए थे फरार-सुसाइड की भी कोशिश

रांची, जासं। सुखदेवनगर थाने में प्रेम-प्रसंग का अजीबोगरीब मामले को लेकर रविवार को लंबे समय तक हाईवोल्टेज ड्रामा होता रहा। चार माह पहले भागे प्रेमी जोड़े को पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था। लड़के को जेल भेजा गया था। लड़की के बयान के आधार पर जेल से लड़का छूट गया था। वह बोली थी उसका अपहरण नहीं हुआ, बल्कि शादी करने के लिए खुद साथ गई थी। लड़का का नाम श्याम केशरी (21) है। लड़की की उम्र 20 वर्ष है। दोनों सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के गोपाल मंदिर रोड  के रहने वाले हैं।  इधर, शनिवार को फिर लड़का-लड़की फरार हो गए। दोनों के भागने के बाद लड़की के परिजन एफआइआर दर्ज कराने थाना पहुंचे थे। इसपर पुलिस की ओर से कहा गया कि पिछले केस में लड़की के बयान आने के बाद मामला कोर्ट से खत्म हो गया। इसके बाद फिर भागने पर सनहा दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद लड़की पक्ष से दर्जनों महिलाएं थाना पहुंच गई। पहले पुलिस की कार्रवाई पर हंगामा किया। फिर वहां मौजूद लड़का की मां और पिता को देखते ही महिलाओं की भीड़ उनपर टूट पड़ी और धक्का-मुक्की की। पुलिस ने बीच-बचाव कर रोका। लेकिन दोनों पक्षों में बातचीत के बीच फिर लड़की की मां को महिलाओं ने घेर लिया और कपड़े फाड़ डाले। इसके बाद पुलिस ने सभी महिलाओं को थाने से खदेड़ दिया। इसके बाद लड़के की मां के बयान पर सुखदेव नगर थाने में उन महिलाओं पर केस दर्ज किया गया। एफआइआर में कहा गया है कि थाना से पहले उनके घर घुसकर भी कपड़ा फाड़ा गया था। मारपीट की गई थी।

loksabha election banner

प्रेमी जोड़े ने की थी आत्महत्या की कोशिश

पुलिस के अनुसार शनिवार को भागने से पहले प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या की कोशिश की थी। दोनों ने अपने-अपने घरों में फंदे से झूलने की कोशिश की। किसी तरह उनके परिजनों ने ही उन्हें रोका। इसबीच दोनों फिर से घर से भाग निकले। दरअसल लड़की के परिजन लड़के से शादी कराने के पक्ष में नहीं है। लड़के से दूर रहने की हिदायत दी थी। इसके बावजूद दोनों भाग निकले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.