Move to Jagran APP

लोहरदगा के एसपी (अभियान) सड़क दुर्घटना में घायल, पुत्र व बॉडीगार्ड को भी आईं चोटें

Jharkhand Lohardaga Accident News Update अभियान एसपी विवेकानंद सिंह शनिवार को लोहरदगा से रांची आ रहे थे। इसी क्रम में बीजूपाड़ा के निकट उनका वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उनका इलाज एक अस्‍पताल में चल रहा है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 12 Dec 2020 12:35 PM (IST)Updated: Sat, 12 Dec 2020 01:06 PM (IST)
लोहरदगा के एसपी (अभियान) सड़क दुर्घटना में घायल, पुत्र व बॉडीगार्ड को भी आईं चोटें
अस्‍पताल में इलाज कराते एसपी विवेकानंद सिंह। जागरण

चान्हो (रांची), जासं। लोहरदगा के अभियान एसपी विवेकानंद सिंह एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वे शनिवार को लोहरदगा से रांची आ रहे थे। इसी क्रम में बीजूपाड़ा के निकट उनका वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में उनके पुत्र को भी चोटें आई हैं। इसके अलावा गाड़ी का चालक व दो बॉडीगार्ड भी घायल हुए हैं। एसपी विवेकानंद सिंह के पुत्र अर्णव सिंह 9 वर्ष, बॉडीगार्ड रूपनारायण महतो व दिलीप उरांव तथा चालक विनोद कुमार घायल हैं।

loksabha election banner

विस्‍तृत जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.