Move to Jagran APP

लोहरदगा की सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता का रिम्स में हालत नाजुक, इलाज को लेकर मेडिकल बोर्ड गठित

Jharkhand Lohardaga News झारखंड के लोहरदगा जिले की एक महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। रिम्स में इलाजरत पीड़िता के इलाज के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Sanjay KumarPublished: Fri, 07 Oct 2022 01:43 PM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 01:46 PM (IST)
लोहरदगा की सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता का रिम्स में हालत नाजुक, इलाज को लेकर मेडिकल बोर्ड गठित
Jharkhand, Lohardaga News: लोहरदगा की सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता का रिम्स में स्थिति नाजुक।

रांची, जासं। Jharkhand, Lohardaga News झारखंड के लोहरदगा जिले की एक महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। रिम्स में इलाजरत पीड़िता के इलाज के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। महिला की उम्र 50 वर्ष है। इसको लेकर महिला के बेहतर इलाज के लिए सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ शीतल मलूआ बताते हैं कि अधीक्षक डॉ हिरेन बिरुआ के आदेश के बाद महिला के इलाज के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। इस बोर्ड में स्त्री रोग विशेषज्ञ, सर्जन, प्लास्टिक सर्जरी विभाग, रेडियोलोजी, एनेस्थीसिया विभाग के चिकित्सक मौजूद रहेंगे। डॉक्टर ने बताया कि महिला के बेहतर इलाज के लिए उसकी सर्जरी भी की जाएगी।

loksabha election banner

दो आइआरबी के जवानों ने की हैवानियत

पीड़िता को गुरुवार को गंभीर हालत में रिम्स के सर्जरी वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां डाक्टरों ने महिला की स्थिति देख, इस तरह की हरकत को हैवानियत कहा है। इलाज कर रहे डाक्टर शीतल मलुआ ने बताया कि महिला के साथ दुष्कर्म कर उसके प्राइवेट पार्ट को किसी चीज से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। महिला के साथ जिस तरह से हैवानियत की गई है, उससे यह कयास लगाया जा रहा है कि शायद यह कोई आपसी रंजिश का मामला है। उसे ठीक होने में लंबा वक्त लग सकता है। इस दुष्कर्म में दो आइआरबी के जवानों पर आरोप लगाया जा रहा है, जिनकी गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस मामले में दुष्कर्म की घटना की पुष्टि की है, फिलहाल जवानों के घटना में शामिल होने के मामले में जांच की जा रही है।

खेत में जवानों ने नशे में किया दुष्कर्म, डीएसपी का क्या है कहना

यह वारदात उस समय हुई जब महिला खेत में घास काटने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान कथित रूप से पुलिस के दो जवानों ने शराब के नशे में धुत होकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले में डीएसपी परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि दुष्कर्म की घटना की सूचना मिली है। महिला को इलाज के लिए पहले लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

डीएसपी का कहना है कि इस मामले में अभी किसी नतीजे पर पहुंचना मुश्किल है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि दुष्कर्म की घटना में शामिल कौन लोग थे। फिर भी जिन लोगों ने इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया है, उनके खिलाफ पुलिस कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी।

थाना प्रभारी का क्या है कहना...

इधर सेरेंगदाग थाना प्रभारी अनंत मरांडी का कहना है कि विधवा महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। आइआरबी के दो जवानों द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला से लोहरदगा की महिला थाना पुलिस ने बयान लिया है, इसमें जो कुछ भी सामने आएगा उसके अनुसार पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

नौकरी से बर्खास्त किए जाएंगे दोनों जवान

यह घटना सेंरेंगदाग थाना क्षेत्र के सरेंगदाग पिकेट के समीप हुई। घटना में शामिल आइआरबी जवान कृष्णकांत तिवारी और अजय बाड़ा ने इस घटना को अंजाम दिया। रांची रेंज के डीआइजी अनिश गुप्ता ने दैनिक जागरण से कहा कि दोनों जवानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोनों को नौकरी से बर्खास्त करने की कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.