Move to Jagran APP

लोहरदगा नक्सली हमले में घायल दोनों जवानों की स्थिति सामान्य, मेडिका में आज होगी सर्जरी Ranchi News

मेडिका में भर्ती लोहरदगा नक्सली हमले में घायल दोनों जवानों की स्थिति सामान्य है। गौरतलब है कि लोहरदगा जिले में नक्सली हमले में घायल दो जवानों को गोली लगी थी। गंभीर स्थिति में दोनों को चौपर से रांची के मेडिका अस्पताल लाया गया था।

By Vikram GiriEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 08:39 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 10:23 AM (IST)
लोहरदगा नक्सली हमले में घायल दोनों जवानों की स्थिति सामान्य, मेडिका में आज होगी सर्जरी Ranchi News
लोहरदगा नक्सली हमले में घायल दोनों जवानों की स्थिति सामान्य। फाइल फोटो

रांची (जागरण संवाददाता) । मेडिका में भर्ती लोहरदगा नक्सली हमले में घायल दोनों जवानों की स्थिति सामान्य है। गौरतलब है कि लोहरदगा जिले में नक्सली हमले में घायल दो जवानों को गोली लगी थी। गंभीर स्थिति में दोनों को चौपर से रांची के मेडिका अस्पताल लाया गया था। जहां दोनों का इलाज चल चल रहा है। दोनों जवानों में एक 58 वर्षीय उपेंद्र कुमार सिंह व दूसरा 56 वर्षीय अंजनी कुमार पांडेय है। अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ विजय मिश्रा ने बताया कि दोनों जवानों को गोली लगी है। एक के दाएं जांघ व दूसरे के बाएं कंधे में गोली लगी है। अस्पातल आने के बाद दोनों का सीटी स्कैन और अन्य जांच किए गए।

loksabha election banner

जांच के बाद दोनों की स्थिति फिल्हाल सामान्य है। दोनों जवानों को हाई डेफिसेंसी यूनिट (यूनिट) में मेजर डा. रमेश दास की देखरेख में भर्ती किया गया है। अस्पताल में शनिवार को दोनों की ऑपरेशन की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि गोली शरीर के किसी नाजुक हिस्से में नहीं लगी है। इसके स्थिति गंभीर होने का खतरा काफी कम है। चिकित्सकों की टीम लगातार मरीजों की देखरेख कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.