Move to Jagran APP

Coronavirus Update: रांची के हिंदपीढ़ी से लोहरदगा गई कोरोना संदिग्‍ध महिला आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

Coronavirus Update. लोहरदगा के भंडरा की रहने वाली महिला रांची के हिंदीपीढ़ी से लौटकर अपने घर आई थी। कोरोना संदिग्ध महिला का सैंपल जांच के लिए रिम्स भेजा गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 08 Apr 2020 08:19 AM (IST)Updated: Wed, 08 Apr 2020 08:19 AM (IST)
Coronavirus Update: रांची के हिंदपीढ़ी से लोहरदगा गई कोरोना संदिग्‍ध महिला आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
Coronavirus Update: रांची के हिंदपीढ़ी से लोहरदगा गई कोरोना संदिग्‍ध महिला आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

लोहरदगा, जासं। वैश्विक महामारी घोषित कोविड-19 कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को स्वास्थ्य विभाग ने संदिग्ध मानते हुए लोहरदगा सदर अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। संबंधित महिला के बारे में बताया जा रहा है कि वह रांची के हिंदपीढ़ी गई थी। सूत्रों की मानें तो उक्त महिला के हिंदपीढ़ी के उसी क्षेत्र में जाने की जानकारी मिली है, जहां पर मलेशियाई महिला रह रही थी।

loksabha election banner

हालांकि इसकी पुष्टि किसी स्तर से नहीं हुई है, परंतु इस बात की जानकारी जैसे ही स्वास्थ्य विभाग को लगी, त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त महिला को लोहरदगा सदर अस्पताल ले जाकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उस महिला का सैंपल लेकर तत्काल जांच के लिए रांची रिम्स भेजा गया है। अब स्वास्थ्य विभाग को जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। बता दें कि मंगलवार को 19 नए लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया है।

इसमें सदर प्रखंड के 7 और भंडरा प्रखंड के 12 लोग शामिल हैं। दूसरी ओर जिले भर में अब तक सिस्टम क्वॉरेंटाइन में 141 और होम क्वारिंटाइन में 2044 समेत कुल 2185 लोगों पर प्रशासन की नजर है। इधर लोहरदगा जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर 36 क्वारंटीन सेंटर के साथ 830 बेड तैयार किए गए हैं। यहां पर कोरोना संक्रमण से किसी के प्रभावित होने की आशंका पर उन्हें 14 दिनों तक क्वारंटीन किया जाएगा। सेन्हा प्रखंड में 02 सेंटर में 172 बेड है।

सेन्हा प्रखंड में दो जगहों पर क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। पहला क्वारंटीन सेंटर जवाहर नवोदय विद्यालय को बनाया गया है। इसमें 72 बेड की व्यवस्था है। दूसरा क्वारंटीन सेंटर 100 बेड की क्षमता वाला, बक्सीडीपा के दीनदयाल कौशल केंद्र को बनाया गया है। किस्को प्रखंड में 08 सेंटर में 98 बेड है। इस प्रखंड में पांच पंचायत सचिवालयों नवाडीह, खरकी, बेटहठ, हिसरी व अरेया पंचायत, पाखर स्थित आरोग्यम अस्पताल तथा आयुष केंद्र किस्को में 10-10 बेड वाले क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं।

वहीं परहेपाट के आश्रम विद्यालय को 28 बेड वाले क्वारंटाइन सेंटर में तब्दील किया गया है। भंडरा प्रखंड में 04 सेंटर में 118 बेड हैं। भंडरा प्रखंड में कुल 4 जगहों पर क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। कैरो प्रखंड में 07 सेंटर में 90 बेड है। लोहरदगा प्रखंड में 05 सेंटर में 112 बेड हैं। नगर पर्षद क्षेत्र में 01 सेंटर में 80 बेड है। कुडू प्रखंड में 08 सेंटर में 160 बेड है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.