Move to Jagran APP

Lohardaga Corona Update: लोहरदगा में आज स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के प्रमुख समेत 05 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

Lohardaga Coronavirus News Update लोहरदगा जिले में सोमवार को 5 कोरोना वायरस पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। सिविल सर्जन डा. विजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 07:51 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 04:58 AM (IST)
Lohardaga Corona Update: लोहरदगा में आज स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के प्रमुख समेत 05 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
Lohardaga Corona Update: लोहरदगा में आज स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के प्रमुख समेत 05 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

लोहरदगा, जासं। Coronavirus Lohardaga लोहरदगा में स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सहित पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के हेड के कोरोना संक्रमित मिलने पर जिलेभर में खलबली मच गई है। जिले में सोमवार को कोरोना पॉजिटिव के पांच नए मामले उजागर हुए हैं। इसमें स्वास्थ्य विभाग लोहरदगा के प्रमुख भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख भी शहरी क्षेत्र में संक्रमित युवक के संपर्क में आए थे। हालांकि पूर्व में स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख की जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। सोमवार को फिर एक बार जांच पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख  इलाज के लिए तत्काल रांची रवाना हो चुके हैं। इसके अलावा बिहार के गया जिले में पुलिस विभाग में काम करने वाला कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। लोहरदगा सदर प्रखंड क्षेत्र का रहने वाला यह पुलिसकर्मी गया में पुलिस विभाग में काम करता है, जो छुट्टियों में अपने घर आया हुआ था। उसके सैंपल की जांच करने पर वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

loksabha election banner

कुडू प्रखंड क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति भी हुआ पॉजिटिव

कुडू प्रखंड क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस व्यक्ति ने रांची के निजी लैब में सैंपल की जांच कराई थी। जिसमें उसके पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। उसके पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग उस व्यक्ति को कोविड-19 केयर सेंटर कुडू में भर्ती कराया है। तीसरा संक्रमित व्यक्ति प्रवासी कामगार है, जो विगत 4 जुलाई को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से लौटा था। इसके बाद उसे सिस्टम क्वारंटाइन में रखते हुए सैंपल की जांच ट्रू-नेट मशीन के माध्यम से की गई। जिसमें प्रवासी कामगार को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। प्रवासी कामगार सदर प्रखंड क्षेत्र का रहने वाला है। प्रवासी कामगार में कोरोना वायरस पॉजिटिव की पुष्टि के बाद उसे कुडू प्रखंड के चिरी स्थित कोविड-19 केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। पॉजिटिव पाए गए प्रवासी कामगार के स्वास्थ्य पर विभाग नजर बनाए हुए है।

कोरोना पॉजिटिव मरीजों में स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख, पुलिसकर्मी, प्रवासी कामगार शामिल

वहीं शहरी क्षेत्र में पॉजिटिव मिला एक व्यक्ति 38 वर्ष का पुरुष है, जो शहरी क्षेत्र में विगत दिन पॉजिटिव आने वाले युवक के संपर्क में आया था। संक्रमित सभी असिम्प्टोमैटिक हैं। सभी की स्वास्थ्य की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है। सभी संक्रमित कोविड-19 केयर सेंटर चिरी में शिफ्ट किए गए हैं। लोहरदगा जिले के पावरंगंज चौक में एक युवक के कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद अब तक उसके संपर्क में आने वाले छह लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें  स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख के अलावे दो व्यक्ति संक्रमित युवक के रिश्ते में मामा, एक ड्राईवर, एक बहन और एक स्टाफ शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख के पॉजिटिव की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सदर अस्पताल एक प्रकार से पूरी तरह से सील नजर आ रहा है।

लोहरदगा जिले में सोमवार को दो और कोरोना वायरस पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। सिविल सर्जन डा. विजय कुमार ने दो नए मामले सामने आने की पुष्टि की है। पहला संक्रमित व्यक्ति प्रवासी कामगार है। जो विगत 4 जुलाई को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से लौटा था। इसके बाद उसे सिस्टम क्वारंटाइन में रखते हुए उसके सैंपल की जांच ट्रू-नेट मशीन के माध्यम से की गई। जिसमें प्रवासी कामगार को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है।

कोरोना संक्रमित प्रवासी कामगार सदर प्रखंड क्षेत्र का रहने वाला है। प्रवासी कामगार में कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की पुष्टि होने के बाद उसे कुडू प्रखंड के चिरी स्थित कोविड-19 केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग पॉजिटिव पाए गए प्रवासी कामगार के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। वहीं दूसरा पॉजिटिव एक 38 वर्ष पुरुष है। जो शहरी क्षेत्र में विगत दिन पॉजिटिव आने वाले युवक के संपर्क में आया था।

सीएस का कहना है कि दोनों असिम्प्टोमैटिक हैं। दोनों की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है। वे कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किये गए हैं। लोहरदगा जिले के पावरंगंज चौक में एक युवक के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद अब तक उसके संपर्क में आने वाले पांच लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें दो व्यक्ति संक्रमित युवक के मामा, एक ड्राईवर, एक बहन, एक स्टाफ शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.