Move to Jagran APP

Ranchi Coronavirus News: रांची में मिले 267 कोरोना मरीज, 11 संक्रमित शिबू सोरेन आवास के

Ranchi Coronavirus Update रिम्स के स्वास्थ्यकर्मी व निजी अस्पताल के चिकित्सक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। रांची में 104 मरीज स्‍वस्‍थ भी हुए हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 08:35 AM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 01:24 PM (IST)
Ranchi Coronavirus News: रांची में मिले 267 कोरोना मरीज, 11 संक्रमित शिबू सोरेन आवास के
Ranchi Coronavirus News: रांची में मिले 267 कोरोना मरीज, 11 संक्रमित शिबू सोरेन आवास के

रांची, जासं। Ranchi Coronavirus News Updates राजधानी रांची में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ये दूसरी बार है जब कोरोना ने शहर में डबल सेंचुरी मारी है। गुरुवार को रांची जिले में अब तक का सर्वाधिक 267 कोरोना संक्रमित मिले हैं। राज्यसभा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के आवास में भी 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। उपायुक्त छवि रंजन ने इसकी पुष्टि की है।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि सभी को कोविड सेंटर भेजने की तैयारी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हरमू, बारियातू, धुर्वा, डोरंडा, करमटोली, बीआइटी मेसरा, नामकुम, रातू रोड आदि जगहों से हुई है। संक्रमितों में निजी अस्पताल के चिकित्सक, रिम्स के मेडिकल स्टाफ भी शामिल हैं। सिविल सर्जन के अनुसार कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग में काफी परेशानी हो रही है।

कई लोग गलत नाम पता व मोबाइल नंबर दर्ज करा रहे हैं जिस वजह से उन्हें ट्रेस नहीं किया जा पा रहा है। इसपर लगाम लगाने के लिए योजना बनाई जा रही है। साथ ही गुरुवार को मिले संक्रमितों को ट्रेस किया जा रहा है। गुरुवार को रांची में 104 मरीज स्‍वस्‍थ भी हुए हैं।

रिम्स में दो ने तोड़ा दम, एक गढ़वा व दूसरा औरंगाबाद का रहने वाला

इधर, गुरुवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हुई है। दोनों रिम्स के कोविड वार्ड के आइसीयू में भर्ती थी। मरने वालों में एक गढ़वा जिले का रहने वाला था, जबकि दूसरा बिहार के औरंगाबाद जिले का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, गढ़वा के मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बुधवार को रिम्स रेफर किया गया था। मृतक की पत्नी भी वर्तमान में कोविड वार्ड में भर्ती है।

अचानक हृदय गति रुकने से मरीज की मौत हो गई। वहीं औरंगाबाद के 81 वर्षीय मरीज को हाइपॉक्सिमिया की बीमारी थी। यह भी इलाज के लिए बुधवार की सुबह रिम्स में भर्ती हुआ था। गुरुवार की सुबह अचानक कार्डियेक अरेस्ट से मरीज की मौत हो गई। मौत के बाद दोनों शवों को मोर्चरी में रखा गया है। शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.