मंगेतर की दहेज प्रताड़ना से परेशान युवती ने दी जान Ranchi News
Jharkhand. बीएड की पढ़ाई कर रही युवती अपने मंगेतर के साथ लिव इन में रह रही थी। पिता ने मंगेतर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। दो साल पहले दोनों की सगाई हुई थी।
रांची, जासं। मंगेतर के साथ लिव इन में रह रही बीएड की छात्रा ने फंदे से झूलकर जान दे दी। घटना शुक्रवार की शाम की बताई जा रही है। सदर थाना में आरोपित मंगेतर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मंगेतर अमित बाड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को उसे जेल भेजा जाएगा। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मंगेतर की प्रताडऩा से तंग आकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। मंगेतर शादी से पहले ही दहेज की मांग कर रहा था।
रामगढ़ में कर रही थी पढ़ाई
लातेहार के ऊपर लोटो की रहने वाली बीएड छात्रा ज्योति कुमारी कुजूर (26) पिता सुशील कुजूर अपने मंगेतर अमित बाड़ा के साथ करीब दो सालों से बूटी मोड़ हनुमान नगर में लिव इन में रह रही थी। यहां रहकर रामगढ़ के एक बीएड कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। इसबीच सोमवार को अचानक अपने कमरे में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी मंगेतर अमित को तब हुई, जब वह बाहर से घर लौटा।
पिता बोले शादी से पहले ही मांग रहा था दहेज
ज्योति के पिता ने पुलिस को बताया कि अमित बाड़ा लिव इन में रहते हुए उनकी बेटी को प्रताडि़त कर रहा था। शादी से पहले ही देहज और पैसे की मांग कर रहा था। यह देने में अक्षमता जाहिर करने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। परेशान होकर पहले भी कई बार छात्रा कमरा छोड़कर घर चली गई थी। एक बार आत्महत्या का प्रयास भी कर चुकी है।
सगाई के बाद से ही थी लिव इन में
पुलिस को छात्रा के पिता ने बताया है कि दो वर्ष पूर्व अमित से ज्योति की सगाई कराइ गई थी। अमित बाड़ा हजारीबाग के एक एनजीओ में काम करता है। इसबीच बीएड की पढ़ाई करने के लिए वह रांची में रही थी। इस दौरान अमित ज्योति के साथ लिव इन में रहने लगा।