Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: झारखंड के इन जिलों में आज हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश, जानिए क्या है मौसम का हाल

सोमवार को राज्य के दक्षिणी मध्य व उत्तरी जिलों में जबकि 24 सितंबर को राज्य के उत्तरी व दक्षिण-पूर्वी जिलों में कुछ स्थानों पर एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 09:42 AM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 09:42 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड के इन जिलों में आज हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश, जानिए क्या है मौसम का हाल
Jharkhand Weather Update: झारखंड के इन जिलों में आज हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश, जानिए क्या है मौसम का हाल

रांची, जेएनएन। मौसम पूर्वानुमान के तहत मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि सोमवार को राज्य के दक्षिणी, मध्य व उत्तरी जिलों में, जबकि 24 सितंबर को राज्य के उत्तरी व दक्षिण-पूर्वी जिलों में कुछ स्थानों पर एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 25 सितंबर को राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 26 सितंबर को कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 27 सितंबर को राज्य में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होगी। कुछ स्थानों पर वज्रपात होने की भी  आशंका है।

loksabha election banner

सोमवार से रांची व आसपास के क्षेत्र का भी मौसम परिवर्तित होगा। आगामी चार दिनों तक बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। खासकर, 26 को दो या दो से अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। रविवार को रांची का अधिकतम तापमान सामान्य की अपेक्षा 3.0 व न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया।

रविवार का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर      अधिकतम   न्यूनतम

  • रांची        32.7       22.6
  • जमशेदपुर   33.0       25.0
  • मेदिनीनगर  32.9       25.0
  • बोकारो      34.1       25.1
  • चाईबासा    35.4       23.8
  • दुमका       35.6       24.7

आर्द्रता की मात्रा (फीसद में)

शहर     अधिकतम   न्यूनतम

  • रांची      79          70
  • जमशेदपुर 76          71
  • मेदिनीनगर 87         75
  • बोकारो     78         78
  • चाईबासा   71         71

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.