Move to Jagran APP

Weather Update: झारखंड में 29 जून तक बारिश, वज्रपात की संभावना; जानें अपने शहर का हाल

Jharkhand Weather Update. सामान्य तापमान की तुलना में रांची के अधिकतम तापमान में 4.0 डि से. की गिरावट आई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 24 Jun 2020 03:59 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jun 2020 04:59 PM (IST)
Weather Update: झारखंड में 29 जून तक बारिश, वज्रपात की संभावना; जानें अपने शहर का हाल
Weather Update: झारखंड में 29 जून तक बारिश, वज्रपात की संभावना; जानें अपने शहर का हाल

रांची, जासं। 24 से 29 जून तक रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। बुधवार को एक-दो बार गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 25 जून को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 26 से 29 जून तक एक-दो बार गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

loksabha election banner

मंगलवार को ऐसा रहा मौसम : रांची में 2.3 मिमी. बारिश दर्ज की गई। सामान्य तापमान की तुलना में रांची के अधिकतम तापमान में 4.0 डिसे. की गिरावट। न्यूनतम तापमान में 1.0 डिसे. की वृद्धि दर्ज की गई।

किसका असर : साइक्लोनिक सर्कुलेशन व टर्फलाइन का असर।

पूरे राज्य में क्या है स्थिति : 24 से 29 जून तक राज्य के उत्तरी व मध्य जिलों, दक्षिण-पूर्वी इलाके में गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

देवघर में 77 फीसद कम बारिश दर्ज

मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार 01 जून से लेकर अब तक राज्य के छह जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।

जिला      बारिश          सामान्य बारिश (एमएम में)     

देवघर      30.9           132.3

पाकुड़      83.7            165

गुमला       80.4           141.1

दुमका       114.5          135.7

खूंटी        126.5          143.6

साहेबगंज   156.2          169.6

यह भी पढ़ें: 14 दिन बाद भी फीस माफी का आदेश जारी नहीं कर सके मंत्री, अब अभिभावकों से मांगे जा रहे पैसे

यह भी पढ़ें: झामुमो का बाबूलाल मरांडी पर निशाना, 6 माह पूर्व तक भाजपा को देते थे गाली; अब बदल गए सुर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.