Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: रांची में जमकर बारिश, जानें अपने शहर का हाल

Jharkhand Weather Update रविवार को राज्य के मध्य दक्षिणी व उत्तर-पूर्वी जिलों में जबकि सोमवार को राज्य के दक्षिणी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 07:45 AM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 03:40 PM (IST)
Jharkhand Weather Update: रांची में जमकर बारिश, जानें अपने शहर का हाल
Jharkhand Weather Update: रांची में जमकर बारिश, जानें अपने शहर का हाल

रांची, जेएनएन। राजधानी रांची में शनिवार को इंद्रदेवता मेहरबान रहे। सुबह से ही बादलों की लुका-छिपी चलती रही। दोपहर बाद बिजली की चमक के साथ जमकर बारिश हुई। बारिश शुरू होते ही लोग बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। मानसून जाने के बाद पहली बार रांची में इतनी तेज बारिश हुई। संभावना जताई जा रही है कि इस बारिश के बाद राजधानी में ठंड बढ़ जाएगी।

loksabha election banner

मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान लगाया था कि शनिवार को बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश होगी। जबकि रविवार को एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि मंगलवार की सुबह कोहरा व धुंध होने की संभावना रहेगी।

मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि फिलहाल मध्यम प्रदेश व आसपास के क्षेत्रों में समुद्रतल से ऊपर 2.1 व 3.1 किमी. के बीच साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर है। उन्होंने बताया कि शनिवार को राज्य के कुछ स्थानों पर गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है। जबकि राज्य के मध्य व उत्तरी जिलों में, रविवार को राज्य के मध्य दक्षिणी व उत्तर-पूर्वी जिलों में, जबकि सोमवार को राज्य के दक्षिणी जिलों में  कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

शुक्रवार का तापमान (डिसे. में)

शहर     अधिकतम   न्यूनतम

  1. रांची       30.4       19.6
  2. जमशेदपुर  32.5       23.0
  3. डालटनगंज 32.7       21.0
  4. बोकारो     31.5       21.6
  5. चाईबासा   32.4       21.8
  6. दुमका      33.3       22.2
  7. चाईबासा      95         85

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.