रांची, जेएनएन। झारखंड के अधिकतर जिलों से मॉनसून की विदाई हो चुकी है। आसमान भी लगभग साफ दिख रहा है। हालांकि, राज्य के दक्षिणी जिलों में 16 अक्टूबर, बुधवार को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम पूर्वानुमान के तहत बताया गया है कि रांची व आसपास के क्षेत्रों में आगामी तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। राज्य के दक्षिणी जिलों में अगले दो दिनों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने कहा कि गुजरात के अधिकांश हिस्सों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार व बंगाल के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी हो चुकी है। किशनगंज, वर्धमान, जमशेदपुर, पेंड्रा रोड, नरसिंहपुर, उज्जैन, बड़ौदा व वेरावल से मानसून की वापसी की संभावना है।
इधर, रांची में शनिवार के अपराह्न में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने 23 मिमी बारिश रिकॉर्ड किया है। शाम 5:30 बजे अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो एक अक्टूबर से अब तक रांची में 52.4 मिमी, जमशेदपुर में 100.4 मिमी, मेदिनीनगर में 26.2 मिमी, बोकारो में 32.8 मिमी व चाईबासा में 43.9 मिमी बारिश हुई है।
शनिवार का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
- रांची 27.8 21.0
- जमशेदपुर 32.6 23.6
- मेदिनीनगर 31.3 22.1
- बोकारो 31.6 23.1
- चाईबासा 32.8 21.6
- दुमका 32.6 22.6
- पाकुड़ 33.5 24.3
आर्द्रता की मात्रा (फीसद में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
- रांची 95 82
- जमशेदपुर 83 74
- मेदिनीनगर 87 62
- बोकारो 92 86
- चाईबासा 92 77
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप