Move to Jagran APP

India vs South Africa 3rd Test, Ranchi: रांची में आज होगी बारिश, तीसरे दिन के खेल पर मंडरा रहे बादल

India vs South Africa 3rd Test Ranchi साेमवार को राज्य के मध्य व दक्षिणी जिलों में हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है। राजधानी रांची में दो दिनों से हो रही बारिश से मौसम सर्द हो गया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 08:36 AM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 08:36 AM (IST)
India vs South Africa 3rd Test, Ranchi: रांची में आज होगी बारिश, तीसरे दिन के खेल पर मंडरा रहे बादल
India vs South Africa 3rd Test, Ranchi: रांची में आज होगी बारिश, तीसरे दिन के खेल पर मंडरा रहे बादल

रांची, जेएनएन। India vs South Africa 3rd Test, Ranchi रांची व आसपास के क्षेत्रों में रविवार को बादल छाए रहे और शाम होते ही हल्की बारिश हुई। इससे मौसम सर्द हो गया। मौसम विभाग ने रांची में शाम 5:30 बजे तक 2.0 मिमी. बारिश रिकॉर्ड किया है। मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने मौसम पूर्वानुमान के तहत बताया कि रांची में सोमवार को बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

loksabha election banner

मंगलवार की सुबह कोहरे की धुंध होगी। हालांकि, बाद में आसमान साफ रहेगा। 23 अक्टूबर को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 24 अक्टूबर को एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। उन्होंने राज्यस्तरीय पूर्वानुमान में बताया कि सोमवार को मध्य व दक्षिणी जिलों में, मंगलवार को दक्षिण-पूर्वी जिलों में व बुधवार को दक्षिणी जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। गुरुवार को मध्य व दक्षिणी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

रविवार का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर     अधिकतम   न्यूनतम

रांची        29.4      19.4

जमशेदपुर   32.0      23.1

मेदिनीनगर  27.4      22.5

बोकारो      29.1      22.6

चाईबासा    34.0      21.0

दुमका       32.1      22.7


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.