Move to Jagran APP

गिलुवा बोले, कांग्रेस सीएनटी-एसपीटी का उल्लंघन करने वाले हेमंत पर अपना रुख स्पष्ट करे

Jharkhand. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के घोषणापत्र को छलावा बताया। कहा कि कांग्रेस ने 60 वर्षों तक किसानों व नौजवानों को केवल मूर्ख बनाया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 24 Nov 2019 08:32 PM (IST)Updated: Mon, 25 Nov 2019 02:10 PM (IST)
गिलुवा बोले, कांग्रेस सीएनटी-एसपीटी का उल्लंघन करने वाले हेमंत पर अपना रुख स्पष्ट करे
गिलुवा बोले, कांग्रेस सीएनटी-एसपीटी का उल्लंघन करने वाले हेमंत पर अपना रुख स्पष्ट करे

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी को सीएनटी एक्ट का घोर उल्लंघन करने वाले हेमंत सोरेन पर अपनी राय स्पष्ट करना चाहिए। कांग्रेस के समर्थन से ही हेमंत सोरेन सरकार ने सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव लाया था। गिलुवा रविवार को कांग्रेस द्वारा जारी घोषणापत्र पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। गिलुवा ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री पद पर काबिज रहे मथुरा महतो ने ही सीएनटी एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव लाया था।

prime article banner

कहा कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र के जरिये राज्य को भ्रमजाल में फंसाना चाहती है। कांग्रेस इन झूठे वायदों से चुनावी वैतरणी पार नहीं कर सकती है। कांग्रेस ने 60 वर्षों तक किसानों व नौजवानों को केवल मूर्ख बनाया है। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में किसानों की ऋण माफी  की बात कही है जो पूरी तरह से बेवकूफ बनाने वाला है। कांग्रेस किसानों को कर्ज के घेरे में बांधना चाहती है, जबकि भाजपा सरकार ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाकर कर्ज मुक्त करने का काम किया।

कांग्रेस का मंसूबा लोगों को मूर्ख बनाने वाला है। ऐसे ही वायदों से कांग्रेस ने छत्तीसगढ़, राजस्थान व मध्य प्रदेश में किसानों के साथ छल किया। वोट लेकर कांग्रेस ने किसानों के समक्ष ऐसी शर्तें थोप दी, जिसे पूरा करने में किसानों के पसीने छूट गए। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में बेरोजगारों के लिए भत्ते का जिक्र किया है, यही सोच अगर 60 वर्षों पहले होती तो आज देश में इतनी बेरोजगारी नहीं होती। केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में रघुवर सरकार ने लाखों युवाओं को नौकरियां दी।

जहां तक डीजल-पेट्रोल से वैट हटाने की बात कही है, तो कांग्रेस ये बताए कि कांग्रेस शासित राज्यों में डीजल-पेट्रोल में कितना वैट हटाया है। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार की महिला सशक्तिकरण की योजनाएं बेमिसाल हैं। उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र को खोखला बताया है। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में लड़कियों को साइकिल देने की बात कही है जो हास्यास्पद है। कांग्रेस को यह जानना चाहिए कि राज्य में यह योजना पहले से ही संचालित है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK