Move to Jagran APP

Weather Alert: इस माह मानसून की होगी विदाई, अगले 4 दिनों तक झारखंड में छिटपुट बारिश Ranchi News

Weather Report. 23 सितंबर तक झारखंड में हल्की बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की कमी से जूझ रहे जिलों में अब इसे पूरा करने की संभावना नहीं दिखती है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 05:41 PM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 09:53 PM (IST)
Weather Alert: इस माह मानसून की होगी विदाई, अगले 4 दिनों तक झारखंड में छिटपुट बारिश Ranchi News
Weather Alert: इस माह मानसून की होगी विदाई, अगले 4 दिनों तक झारखंड में छिटपुट बारिश Ranchi News

रांची, जासं। Weather Update - सितंबर माह में मानसून की विदाई हो जाएगी। हालांकि, राज्य के अधिसंख्य जिलों में बारिश की स्थिति अच्छी नहीं है। पूरे राज्य में सामान्य की तुलना में अब तक 30 फीसद कम बारिश हुई है। वहीं, राजधानी रांची में 37 फीसद कम बारिश हुई है। मौसम केंद्र के आंकड़ों पर गौर करें तो एक जून से अब तक सबसे अच्छी बारिश साहिबगंज जिले में हुई। सामान्य बारिश की अपेक्षा इस जिले में एक फीसद अधिक बारिश दर्ज की गई है। राज्य में सबसे खराब स्थिति गोड्डा जिले की है।

loksabha election banner

सामान्य बारिश की तुलना में इस जिले में अब तक 62 फीसद कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार सामान्य बारिश की तुलना में 19 फीसद से अधिक या 19 फीसद से कम बारिश की स्थिति सामान्य मानी जाती है। इस प्रकार, मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, पलामू, लोहरदगा, दुमका व पश्चिमी सिंहभूम जिले में बारिश की स्थिति सामान्य है। मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि जिन जिलों में बारिश की स्थिति सामान्य नहीं है, अर्थात सामान्य बारिश की तुलना में कम बारिश हुई है। उन जिलों में अब बारिश की भरपाई संभव नहीं है।

25 से 27 सितंबर तक होगी इस वर्ष मानसून की अंतिम बारिश

मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि फिलहाल झारखंड के ऊपर कोई सिनोप्टिक सिस्टम कारगर नहीं है। इस कारण पांच से सात दिनों तक पूरे राज्य में कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सितंबर माह में मानसून की बारिश का अंत भी होगा। संभवत: 25-27 सितंबर तक राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। बताया कि फिलहाल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

रांची व आसपास के क्षेत्रों की जानकारी देते हुए कहा कि आगामी चार दिनों तक बादल छाए रहेंगे। जबकि, शनिवार को छोड़ शुक्रवार, रविवार व सोमवार को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को राज्य के दक्षिणी, मध्य व पश्चिमी जिलों में, 21 सितंबर को उत्तरी जिलों में, 22 सितंबर को दक्षिण-पूर्वी व उत्तर-पूर्वी जिलों में और 23 को दक्षिणी, मध्य व उत्तर-पूर्वी जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

01 जून से अब तक राज्य में बारिश की स्थिति (मिमी. में)

जिला -      सामान्य -    वास्तविक -      फीसद (+/-)

साहिबगंज -     1145.4 -     1156.2 -     +1

पूर्वी सिंहभूम -     1012.3 -     969 -      -4

सिमडेगा -      1236.9 -     1091.2 -      -12

पलामू -       837.1 -       724.7 -       -13

लोहरदगा -       916.1 -       766.8 -      -16

दुमका -     966.7 -      781.3 -     -19

पश्चिमी सिंहभूम -  965.6 -    780.2 -    -19

जामताड़ा -    1021.3 -    813.3 -    -20

रामगढ़ -     960.8 -     757.3 -     -21

कोडरमा -    800.4 -    590.6 -    -26

गुमला -    1066.0 -    779.9 -    -27

धनबाद -    1007.0 -    717.6 -    -29

सरायकेला-खरसावां -    989.1 -    692.8 -    -30

बोकारो -    945.5 -    641.1 -    -32

गिरिडीह -    903.6 -    605.5 -    -33

रांची -    1010.7 -    636.4 -    -37

हजारीबाग -    990.1 -    591.3 -    -40

खूंटी -     1116.4 -     652.2 -     -42

देवघर -     915.0 -     525.9 -    -43

लातेहार -    978.7 -    549.5 -    -44

चतरा -    910.7 -    497.4 -    -45

पाकुड़ -    1123.1 -    528.8 -    -53

गढ़वा -    899.4 -    403.6 -    -55

गोड्डा -    868.3 -    332.7 -    -62

झारखंड -   981.8 -    689.4 -    -30


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.