Move to Jagran APP

घर में अकेली किराएदार की पत्नी से मकान मालिक के बेटे ने किया दुष्कर्म Ranchi News

रांची के खेलगांव इलाके के एक मकान में किराएदार की पत्नी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना को मकान मालिक के बेटे ने ही अंजाम दिया है। इसे लेकर खेल गांव थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। जानकारी के अनुसार शनिवार को महिला घर में अकेली थी।

By Vikram GiriEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 10:20 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 10:20 PM (IST)
घर में अकेली किराएदार की पत्नी से मकान मालिक के बेटे ने किया दुष्कर्म Ranchi News
डरी-सहमी महिला की प्रतिकात्मक तस्वीर। फोटो- जागरण।

रांची (जागरण संवाददाता)। रांची के खेलगांव इलाके के एक मकान में किराएदार की पत्नी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना को मकान मालिक के बेटे ने ही अंजाम दिया है। इसे लेकर खेल गांव थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। पीड़िता ने अपने मकान मालिक गुलडेन साव के पुत्र तुलसी साव पर दुष्कर्म का आरोप लगाई है। जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को महिला घर में अकेली थी। इसी दौरान तुलसी साव कमरे में आया और जबरदस्ती करने लगा। महिला ने जब इसका विरोध की तो जान से मारने की धमकी जबरन दुष्कर्म किया।

loksabha election banner

इसके बाद जब आरोपी कमरे से निकला तो महिला हो हल्ला की, तबतक महिला के पति पहुंचे। महिला अपने पति को घटना के बारे में जानकारी दी। महिला के पति द्वारा घटना की जानकारी मकान मालिक को दी गयी। मकान मालिक आपस में सुलह कर लेने की बात कही। इसी बीच आरोपी घर से फरार हो गया। इसके बाद महिला सोमवार को खेलगांव ओपी में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.