Move to Jagran APP

Lalu Yadav News: पुराने फार्म में लौटे लालू यादव... पहले खूब हड़काया... राजद के बारे में कह दी बड़ी बात

Lalu Yadav News राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जेल जाएंगे या नहीं... अगर जाएंगे तो क‍ितने वर्षों के ल‍िए... इस पर 15 फरवरी को सीबीआइ की व‍िशेष अदालत फैसला सुनाने वाली है। सोमवार को ही पटना से लालू प्रसाद रांची पहुंच जाएंगे।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Tue, 08 Feb 2022 07:39 PM (IST)Updated: Tue, 08 Feb 2022 07:41 PM (IST)
Lalu Yadav News: पुराने फार्म में लौटे लालू यादव... पहले खूब हड़काया... राजद के बारे में कह दी बड़ी बात
Lalu Yadav News: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला मामले में फैसला सुनने के ल‍िए आएंगे रांची।

रांची, ड‍िज‍िटल डेस्‍क। Lalu Yadav News चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव मंगलवार को पुराने फार्म में नजर आए। वह राजद के राष्‍ट्रीय अध‍िवेशन में भाग लेने के ल‍िए द‍िल्‍ली से पटना पहुंच चुके हैं। 10 फरवरी को पटना में वह पार्टी के अध‍िवेशन को संबोध‍ित करेंगे। पर‍िवार के साथ समय गुजारेंगे। इसके बाद 14 फरवरी को रांची पहुंच जाएंगे। वह रांची इसल‍िए आ रहे हैं, क्‍योंक‍ि 15 फरवरी को सीबीआइ की व‍िशेष अदालत में उन्‍हें पेश होना है। अदालत ने चारा घोटाला के सबसे बड़े मामले में फैसला सुनाने की बात कही है। सभी अभ‍ियुक्‍तों को खुद अदालत में हाज‍िर रहने को कहा है।

loksabha election banner

डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ हुई थी अवैध न‍िकासी

द‍िल्‍ली से पटना रवाना होने से पहले मीड‍िया से बातचीत में लालू प्रसाद यादव ने अपने अंदाज में सबको हड़काया। कहा क‍ि वह अभी राजद के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बने रहेंगे। पार्टी अध‍िवेशन का मुद्दा राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष की ताजपोशी नहीं है। उन्‍होंने मीड‍िया में तेजस्वी यादव को अध्यक्ष की चल रही अटकलों पर कहा क‍ि ऐसी बातें आती रहती हैं। बहरहाल, लालू प्रसाद यादव को ज‍िस चारा घोटाला मामले में 15 फरवरी को उपस्‍थ‍ित होना है, वह रांची ज‍िले के डोरंडा कोषागार से अवैध न‍िकासी से संबंध‍ित है। इस कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध न‍िकासी हुई थी।

चार घोटाला के पांच मामले लालू यादव पर कराए गए थे दर्ज

मालूम हो क‍ि चारा घोटला का यह सबसे बड़ा मामला कहा जाता है, क्‍योंक‍ि सबसे अध‍िक रुपयों की न‍िकासी इसी कोषागार से हुई थी। वैसे लालू प्रसाद यादव पर इस बहुचर्च‍ित चारा घोटाला के पांच मामले दर्ज कराए गए थे। कोर्ट ने दुमका कोषागार से अवैध न‍िकासी के मामले में उन्‍हें पांच वर्ष की सजा सुनाई थी। वहीं, पश्‍च‍िम स‍िंंहभूम ज‍िले के चाईबासा कोषागार से अवैध न‍िकासी के दो मामलों में क्रमश: सात सात साल की उन्‍हें सजा सुनाई गई थी। जबक‍ि देवघर कोषागार से अवैध न‍िकासी के एक मामले में उन्‍हें दो धाराओं में क्रमश: चार चार साल की सजा सुनाई गई थी। अमानत में खयानत और भ्रष्‍टाचार से संबंध‍ित यह दोनों मामले थे। अब 15 फरवरी को डोरंडा कोषागार से अवैध न‍िकासी मामले में लालू प्रसाद यादव को क‍ितने साल की सजा होती है अदालत तय करेगी। चूंक‍ि यह सबसे बड़ा मामला है, सो हर क‍िसी को उम्‍मीद है क‍ि ज्‍यादा द‍िनों की सजा सुनाई जा सकती है।

सोमवार दोपहर बाद रांची पहुंच जाएंगे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद

राजद नेताओं की मानें तो पार्टी अध्‍यक्ष सह ब‍िहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद 14 फरवरी यानी सोमवार को दोपहर बाद रांची पहुंच सकते हैं। वह हर बार की तरह रांची के होटल चाणक्‍या या रेलवे गेस्‍ट हाउस में ठहर सकते हैं। रात में यहां आराम करने के बाद वह 15 फरवरी को सीधे सीबीआइ की अदालत में हाज‍िर होंगे। लालू प्रसाद जब भी रांची आते हैं, इन्‍हीं दो स्‍थानों पर पूर्व में रुकते रहे हैं। इसल‍िए भी यह कहा जा रहा क‍ि वह इन्‍हीं दोनों स्‍थानों को चुन सकते हैं। मालूम हो क‍ि राजनीत‍ि के क‍िंंगमेकर कहे जाने वाले लालू प्रसाद यादव को कोर्ट ने फैसला सुनने के ल‍िए सशरीर कोर्ट में हाज‍िर रहने का न‍िर्देश द‍िया है। कानूनी प्रव‍िधानों के तहत अभ‍ियुक्‍त की मौजूदगी में फैसला सुनाया जाता है। इसल‍िए इसबार लालू प्रसाद यादव चाहकर भी अपने वकील के माध्‍यम से नहीं, बल्‍क‍ि खुद भी हाज‍िर होंगे।

जान‍िए, क‍िस मामले में क‍ितने वर्षों की हो चुकी है सजा

  • सीबीआइ की व‍िशेष अदालत दुमका कोषागार से अवैध न‍िकासी मामले में लालू प्रसाद यादव को पांच वर्ष की सजा सुना चुकी है।
  • चाईबासा कोषागार से अवैध न‍िकासी के दो मामलों में सीबीआइ की व‍िशेष अदालत क्रमश: सात-सात वर्ष की सजा सुना चुकी है।
  • देवघर कोषागार से अवैध न‍िकासी के एक मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को दो धाराओं में चार चार वर्ष की सजा हुई है।

क‍ितने वर्ष की हो सकती है सजा

  • डोरंडा कोषागार से अवैध न‍िकासी चारा घोटाले का सबसे बड़ा मामला है। अन्‍य मामलों में लालू प्रसाद यादव को ज‍िस तरह से सजा सुनाई जा चुकी है, उसको ध्‍यान में रखते हुए देखा जाए तो इस मामले में उन्‍हें अध‍िक से अधिक सजा हो सकती है।
  • अध‍िवक्‍ताओं की राय है क‍ि सात वर्ष की सजा हो सकती है। यदि सजा तीन वर्ष तक हुई तो लालू प्रसाद यादव को चंद द‍िनों के ल‍िए राहत म‍िल सकती है, ताक‍ि ऊपरी अदालत जा सकें। अपनी बात वहां रख सकें। अध‍िवक्‍ताओं की यह भी राय है क‍ि अगर तीन साल से ज्‍यादा की सजा होती है तो उन्‍हें तत्‍काल जेल जाना पड़ सकता है।

चारा घोटाला मामले में दो आरोपितों के बयान दर्ज

उधर, सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश विशाल श्रीवास्तव की अदालत में मंगलवार को चारा घोटाले के आरोपितों की संख्या में सबसे बड़े मामले में आरोपित डा. अनिल कुमार ङ्क्षसह और डा. राजेंद्र कुमार का बयान दर्ज किया गया। इस मामले में दोनों आरोपितों ने खुद को निर्दोष बताया है। विशेष लोक अभियोजक रवि शंकर ने बताया कि मामले में अब तक 34 आरोपितों के बयान दर्ज किए जा चुके है। डोरंडा कोषागार से 36.58 करोड़ रुपये की अवैध निकासी से जुड़े मामले में सीबीआइ की गवाही पूरी होने के बाद आरोपितों का बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले में पूर्व विधायक व तत्कालीन आपूर्तिकर्ता गुलशन लाल आजमानी, मो. सईद का परिवार, राधा रमन सहाय सहित करीब 140 आरोपितों के बयान दर्ज किए जाने हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.