Move to Jagran APP

Lalu Yadav News: आज झारखंड आ रहे लालू यादव... अदालत में हाजिरी लगाएंगे राजद सुप्रीमो... पलामू में जोरदार स्वागत की तैयारी

Lalu Prasad Yadav चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में आठ जून को लालू यादव की अदालत में पेशी होनी है। इस सिलसिले में वह पलामू आ रहे हैं। उनके स्वागत की यहां जोरदार तैयारी की गई है। लालू यादव यहां तीन दिनों तक रहेंगे।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Sun, 05 Jun 2022 07:14 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jun 2022 07:16 PM (IST)
Lalu Yadav News: आज झारखंड आ रहे लालू यादव... अदालत में हाजिरी लगाएंगे राजद सुप्रीमो... पलामू में जोरदार स्वागत की तैयारी
Lalu Yadav News: सोमवार को झारखंड आ रहे लालू यादव... अदालत में हाजिरी लगाएंगे राजद सुप्रीमो...

मेदिनीनगर (पलामू), जागरण संवाददाता। Lalu Yadav In Palamu Jharkhand चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव सोमवार 6 जून को झारखंड के पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर आ रहे हैं। आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में वह 8 जून को पलामू कोर्ट में पेश होंगे। यह पुराना मामला है। इस मामले में अदालत ने उन्हें तलब किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। चुनाव आयोग की ओर से उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद मामला अदालत पहुंच गया था। अदालत ने उन्हें नोटिस भेजकर तलब किया है। अदालत के समक्ष वह अपना पक्ष रखेंगे।

loksabha election banner

हवाई अड्डा से सर्किट हाउस तक तोरणद्वार

उधर, लालू यादव के आने की सूचना से राजद कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है। उनके अदालत आगमन पर राजद के नेताओं और कार्यकताओं ने जगह जगह स्वागत की तैयारी कर रखी है। आलम यह है कि उनके स्वागत में चियांकी हवाईअड्डा से लेकर सर्किट हाउस के बीच जगह-जगह तोरणद्वार बनाए गए हैं। हर ओर लालू यादव का फोटो और राजद का झंडा लहरा रहा है। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी रोकर जगह-जगह स्वागत करने की योजना बनाई है।

तीन दिन मेदिनीनगर में रहेंगे लालू यादव

यूं तो राजद अध्यक्ष की पेशी 8 जून को होने वाली है, लेकिन वह दो दिन पहले ही पलामू आ रहे हैं। वे पटना से हेलिकाप्टर से पलामू के चियांकी हवाईअड्डे पर लैंड करेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस पहुंचेंगे। तीन दिनों तक वह सर्किट हाउस में ही रहेंगे। झारखंड प्रदेश राजद के कार्यकारी अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि पलामू प्रवास के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। झारखंड में राजद को मजबूत बनाने के लिए गुरुमंत्र देंगे। इस दाैरान वह कार्यकर्ताओं और नेताओं से संवाद करेंगे।

मेदिनीनगर में लगेगा राजद नेताओं का जमावड़ा

उधर, लालू यादव के पलामू दौरे की सूचना मात्र से यहां झारखंड के तमाम बड़े राजद नेताओं का जमावड़ा लगने का आसार है। हेमंत सोरेन सरकार में राजद कोटे से एक मात्र मंत्री सत्यानंद भोक्ता समेत दूसरे बड़े नेताओं के भी पहुंचने की बात है। कहा जा रहा कि झारखंड के कई झामुमो नेता भी राजद सुप्रीमो से मुलाकात कर सकते हैं। इतना ही नहीं बिहार से भी कई नेताओं के यहां पहुंचने की सूचना है। पलामू से सटे बिहार के सभी जिलों के राजद नेता और कार्यकर्ता लालू दर्शन के लिए यहां पहुंच सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.