लालू को जेल से निकालने में जुटी झारखंड सरकार, मंत्री बादल ने खुलकर की पैरवी; देखें VIDEO
कृषि मंत्री बादल ने राजद प्रमुख लालू यादव को पैरोल पर जल्द से जल्द निकालने पर जोर देते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव की उम्र 70 वर्ष से अधिक है। उन्हें संक्रमण फैलने का खतरा है।
रांची, जेएनएन। कोरोना वायरस की महामारी के बढ़ते कहर के बीच रांची के रिम्स में भर्ती चारा घोटाले के चार मामलों के सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जल्द ही जेल से बाहर आ सकते हैं। लालू को जेल से बाहर निकालने में झारखंड सरकार जुटी है। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन की दलील दी जा रही है। झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे से मंत्री बादल ने शुक्रवार को लालू प्रसाद यादव को जेल से निकालने की खुले तौर पर पैरवी की।
कृषि मंत्री बादल ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को पैरोल पर जल्द से जल्द निकालने पर जोर देते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव की उम्र 70 वर्ष से अधिक है। उन्हें संक्रमण फैलने का पूरा खतरा है। ऐसे में उन्हें कैदी की तरह रखना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की भी इस बाबत स्पष्ट गाइडलाइन है। मंत्री ने खुलकर चारा घोटाले के सजायाफ्ता लालू की वकालत करते हुए कहा कि 12 को होने वाली झारखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुआई में इस बाबत गंभीरता से विचार किया जाएगा।
झारखंड सरकार के मंत्री बादल ने राजद सुप्रीमो @laluprasadrjd को जेल से निकालने की पैरवी की है। संभव है वे जल्द ही पैरोल पर बाहर आ जाएं। कहा कि लालू की उम्र 70 वर्ष से अधिक है। उन्हें संक्रमण का पूरा खतरा है। कैदी की तरह रखना उचित नहीं है। सुप्रीम कोर्ट की भी स्पष्ट गाइडलाइन है। pic.twitter.com/bpxgkYD2yY
— Alok Kumar Shahi (@alokshahi5) April 10, 2020