Move to Jagran APP

Lalu Prasad Yadav Birthday: लालू के 73वें जन्‍मदिन पर रिम्‍स में कटेगा 73 पौंड का केक, बेटे तेजस्‍वी करेंगे मुलाकात

Lalu Prasad 73rd BirthDay. लालू प्रसाद रांची के रिम्‍स में अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे हैं। इधर पुत्र तेजस्‍वी यादव बुधवार को अपने पिता से मिलने रांची आने वाले हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 10 Jun 2020 02:58 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jun 2020 05:14 PM (IST)
Lalu Prasad Yadav Birthday: लालू के 73वें जन्‍मदिन पर रिम्‍स में कटेगा 73 पौंड का केक, बेटे तेजस्‍वी करेंगे मुलाकात
Lalu Prasad Yadav Birthday: लालू के 73वें जन्‍मदिन पर रिम्‍स में कटेगा 73 पौंड का केक, बेटे तेजस्‍वी करेंगे मुलाकात

रांची, जेएनएन। Happy Birthday Lalu Prasad Yadav चारा घोटाले के चार मामलों में बिरसा मुंडा जेल, रांची में सजा काट रहे बिहार पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव गुरुवार को अपना 73वां जन्‍मदिन मनाएंगे। उनके छोटे बेटे तेजस्‍वी यादव रांची के रिम्‍स में केक काटकर अपने पिता का जन्‍मदिन मनाएंगे। कल लालू का जन्मदिन है। इसे लेकर झारखंड राजद ने बड़े पैमाने पर तैयारी की है।

loksabha election banner

लालू प्रसाद रांची के रिम्‍स में अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे हैं। इधर, राजद नेता और लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्‍वी यादव आज अपने पिता से मिलने रांची आने वाले हैं। वे संभवत: आज रात आठ बजे रांची आएंगे। वे रिम्‍स में अपने पिता से मुलाकात करेंगे। रिम्स के पेइंग वार्ड में वे पिता लालू प्रसाद से मुलाकात करेंगे।

राजद सुप्रीमो के जन्मदिन मनाने को लेकर रांची के रिम्स स्टेडियम के सामने राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह और अन्य कार्यकर्ता ने इसको लेकर चर्चा की। इसमें लालू प्रसाद के 73वें जन्‍मदिन पर 73 पौंड का केक काटने पर निर्णय लिया गया। तेजस्वी यादव के हाथों से काके काटने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि आज रात 8 बजे तेजस्वी यादव रांची पहुंचने वाले हैं। कल सुबह 11 बजे वे अपने पिता से मुलाकात करेंगे।

लालू प्रसाद चारा घोटाला मामलों में सजा पाने के बाद रांची के होटवार जेल में सजा काट रहे हैं। फिलहाल वे रिम्‍स में अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे हैं। रांची पहुंच रहे तेजस्‍वी अपने पिता को उनके जन्‍मदिन पर बधाई देने रांची पहुंच रहे हैं। 11 जून को लालू प्रसाद का जन्‍मदिन है। तेजस्‍वी यादव ने इस मौके पर ट्वीट कर कहा है कि वे अपने पिता के जन्‍मदिन को गरीब सम्‍मान दिवस के रूप में मनाएंगे। इस दिन वे 72 हजार गरीबों को भोजन कराएंगे।

जानकारी के अनुसार कल जन्‍मदिन के अवसर पर 73 पौंड का केक काटा जाएगा। बताया गया है कि इसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये है। इससे पूर्व आज रात 12 बजे भी जन्‍मदिन से पहले 4 पौंड का केक काटा जाएगा। इसकी कीमत 2500 रुपये है। दोनों केक का ऑर्डर दे दिया गया है। लालू प्रसाद के जन्‍मदिन को लेकर राजद कार्यकर्ताओं में जबर्दस्‍त उत्‍साह है।

रांची में लालू प्रसाद के जन्‍मदिन को लेकर चर्चा करते पार्टी के नेता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.