Move to Jagran APP

लालू को कैंटीन के धुएं से हो रही परेशानी

लालू से मिले राजद के राष्ट्रीय महासचिव कमरे आलम कहा-चुनाव को लेकर रणनीति पर हुई हल्की च

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 02:09 AM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 02:09 AM (IST)
लालू को कैंटीन के धुएं से हो रही परेशानी
लालू को कैंटीन के धुएं से हो रही परेशानी

लालू से मिले राजद के राष्ट्रीय महासचिव कमरे आलम, कहा-चुनाव को लेकर रणनीति पर हुई हल्की चर्चा

loksabha election banner

रांची, जासं : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और रिम्स में इलाजरत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को पेइंग वार्ड के नीचे चल रहे कैंटीन के धुएं से परेशानी हो रही है। लालू ने कैंटीन संचालक को बुलाकर इसके लिए फटकार भी लगाई। लालू की शिकायत के बाद रिम्स प्रशासन इसका समाधान ढूंढने में जुटा है। उनका इलाज करने वाले रिम्स के चिकित्सक डॉ. डीके झा ने बताया कि धुआं के कारण कार्डियक मरीज रहे लालू प्रसाद को ज्यादा परेशानी हो रही है। प्रबंधन से इसकी शिकायत की गई है। उन्होंने कहा कि लालू का स्वास्थ्य अब स्टेबल है। किडनी भी 50 फीसद काम कर रही है। अभी भी उनके खानपान में सावधानी बरती जा रही है। साथ ही मांसाहार पर रोक लगाई गई है। 29 से शुरू हो रहे नवरात्र को लेकर बताया कि लालू प्रसाद ने नवरात्र करने को लेकर उपवास की कोई इच्छा व्यक्त नहीं की है।

शनिवार को लालू प्रसाद से मिलने शनिवार को राजद के राष्ट्रीय महासचिव कमरे आलम, झारखंड राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह और बिहार के शिवहर निवासी फारुख शेख पहुंचे। मिलने के बाद कमरे आलम ने बताया कि उनसे बिहार की राजनीतिक घटनाक्रम के साथ ही झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आरजेडी की रणनीति पर हल्की चर्चा हुई। उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव महागठबंधन के साथ मिलकर लड़ने की बात कही।

इधर, फारुख शेख ने बताया कि वे किसी काम से रांची पहुंचे थे। इस दौरान लालू प्रसाद की सेहत का हाल जानने रिम्स पहुंचे। लालू प्रसाद के लिए दुआ करते हुए उन्होंने मजार पर उनके नाम की चादर चढ़ाकर दुआ मांगने जाने की बात कही।

प्रदेश जदयू की कार्यकारिणी गठित

राज्य ब्यूरो, रांची : प्रदेश जदयू के अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने शनिवार को प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा कर दी। पूर्व विधायक खीरू महतो सहित दस नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें पूर्व संयोजक शैलेंद्र महतो, कृष्णानंद मिश्रा, आफताब जमील, गुलाब महतो, त्रिवेणी वर्मा, सेराज अंसारी, सतीश चंद्रवंशी तथा हराधन मार्डी शामिल हैं। वहीं भगवान सिंह, श्रवण कुमार, बैद्यनाथ राम गोपी, सुशील सिंह, रामाकांत मंडल, जफर कमाल, पार्वती देवी, मनोज सिन्हा, संजय ठाकुर सहित 22 नेता महासचिव बनाए गए हैं। श्रवण कुमार तथा प्रेम कटारूका को प्रवक्ता बनाया गया है।

लालचन महतो व शीला सिंह सहित 32 को प्रदेश सचिव तथा 10 नेताओं को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। पूर्व मंत्री सुधा चौधरी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। आशा शर्मा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष, ब्रजमनी उरांव उपाध्यक्ष तथा इस्मा नैयर महासचिव बनाई गई हैं। सोनाराम सोरेन आदिवासी प्रकोष्ठ, उपेंद्र नारायण पिछड़ा तथा सुनील सिन्हा किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाए गए हैं।

प्रदेश जदयू की कार्यकारिणी गठित

रांची : प्रदेश जदयू के अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने शनिवार को प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा कर दी। पूर्व विधायक खीरू महतो सहित दस नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें पूर्व संयोजक शैलेंद्र महतो, कृष्णानंद मिश्रा, आफताब जमील, गुलाब महतो, त्रिवेणी वर्मा, सेराज अंसारी, सतीश चंद्रवंशी तथा हराधन मार्डी शामिल हैं। वहीं भगवान सिंह, श्रवण कुमार, बैद्यनाथ राम गोपी, सुशील सिंह, रामाकांत मंडल, जफर कमाल, पार्वती देवी, मनोज सिन्हा, संजय ठाकुर सहित 22 नेता महासचिव बनाए गए हैं। श्रवण कुमार तथा प्रेम कटारूका को प्रवक्ता बनाया गया है।

लालचन महतो व शीला सिंह सहित 32 को प्रदेश सचिव तथा 10 नेताओं को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। पूर्व मंत्री सुधा चौधरी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। आशा शर्मा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष, ब्रजमनी उरांव उपाध्यक्ष तथा इस्मा नैयर महासचिव बनाई गई हैं। सोनाराम सोरेन आदिवासी प्रकोष्ठ, उपेंद्र नारायण पिछड़ा तथा सुनील सिन्हा किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.