झारखंड के विधायक कुणाल षाडंगी की शानदार पहल, बिहार के बाढ़ पीड़ितों को दान किया एक माह का वेतन
विधायक कुणाल षाडंगी ने बुधवार को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव से मुलाकात कर अपना एक माह का वेतन बिहार के मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजने का आग्रह किया।
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड के विधायक कुणाल षाडंगी ने गांधी जयंती के माैके पर शानदार पहल की है। मानवता की सेवा के उद्देश्य से किए गए उनके इस कार्य के लिए कुणाल को खूब सराहना मिल रही है। बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाडंगी ने बिहार के बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के लिए एक माह का वेतन बिहार मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया है। बुधवार को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव से मुलाकात कर अनुरोध पत्र सौंपा और अपना एक माह का वेतन राहत कोष में भेजने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह मेरी ओर से एक छोटा सा योगदान है। बहरागोड़ा की जनता बिहार के बाढ़-पीडि़तों के लिए कपड़े, अनाज व अन्य सामान एकत्रित कर रही है, जल्द ही उसे बिहार भेजा जाएगा।