आदिवासी नेता हत्याकांड: कुजू में डेढ़ घंटे सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
खूंटी में आदिवासी नेता सोमा मुंडा की हत्या के बाद आदिवासी समाज में भारी आक्रोश है। इसके विरोध में आदिवासी ...और पढ़ें

बंद कराते आदिवासी जनपरिषद सदस्य। (जागरण)
HighLights
खूंटी में आदिवासी नेता सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या।
हत्या के विरोध में कुजू में डेढ़ घंटे सड़क जाम।
दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग।
संवाद सूत्र, कुजू (रामगढ़)। खूंटी में अज्ञात अपराधियों द्वारा आदिवासी नेता सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद पूरा आदिवासी समाज भारी आक्रोश में है।
घटना के विरोध में आदिवासी संगठनों द्वारा गुरुवार को झारखंड बंद के आह्वान का कुजू में भी मिलाजुला असर देखा गया।कुजू नयामोड़ फोरलेन जंक्शन में रामगढ़ जन परिषद रामगढ़ जिला समिति के बैनर तले करीब डेढ़ घंटे सड़क को जाम कर दिया गया।
इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं, आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बंद समर्थक सड़कों पर उतरकर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
आंदोनकर्ताओं का कहना था कि आदिवासी नेताओं पर लगातार हो रहे हमले गंभीर चिंता का विषय है। यह आदिवासी समाज को दबाने की साजिश है। आन्दोलनकारियों ने चेतावनी दी कि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और गति प्रदान की जाएगी।
बाद में कुजू ओपी पुलिस द्वारा जाम समाप्त कराते हुए यातायात सुचारू कराया गया। बंद में आदिवासी जन परिषद केंद्रीय महासचिव प्रकाश मुंडा, जिला प्रभारी श्याम करमाली, उपाध्यक्ष राजू लोहार, मनोज करमाली, विष्णु लाल मुंडा, विक्रम कुमार, लालदेव बेदिया, महेश मुंडा, ज्ञानी मुंडा, संजय बेदिया, सिकंदर मुंडा, संतोष मुंडा, सूरज मुंडा, अरविंद मुंडा आदि शामिल हुए।
