Move to Jagran APP

Jharkhand News: हेमंत के भ्रष्टाचार का कोलकाता बंधु कनेक्शन... बाबूलाल ने मुख्यमंत्री पर किया बड़ा हमला... पूछा- रिम्स की बहाली परीक्षा कोलकाता में क्यों?

Jharkhand Politics यूं तो बाबूलाल मरांडी इस समय तेलंगाना में भाजपा की जमीन मजबूत करने पहुंचे हैं लेकिन वहीं से उन्होंने झारखंड सीएम हेमंत की सरकार पर बड़ा हमला बोला है। पूछा है कि रांची रिम्स में बहाली संबंधित आनलाइन परीक्षा कोलकाता में क्यों ली जा रही है।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Sun, 03 Jul 2022 04:37 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jul 2022 04:39 PM (IST)
Jharkhand News: हेमंत के भ्रष्टाचार का कोलकाता बंधु कनेक्शन... बाबूलाल ने मुख्यमंत्री पर किया बड़ा हमला... पूछा- रिम्स की बहाली परीक्षा कोलकाता में क्यों?
Jharkhand News: बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया है। पूछा- रिम्स की बहाली परीक्षा कोलकाता में क्यों?

रांची, डिजिटल डेस्क। भाजपा विधायक दल के नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने इस समय तेलंगाना से ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। वह हेमंत सोरेन को लेकर वह कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इंटर मीडिया पर हर क्षण हमलावर तेवर के साथ दिख रहे हैं। पहले उन्होंने टवीट किया कि भाजपा हेमंत सोरेन के भ्रष्टाचार से कोई समझाैता नहीं करेगी। मुख्यमंत्री और उनके कुनबे के भ्रष्टाचार को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा का एक ही उद्देश्य है, भय, भ्रष्टाचारमुक्त झारखंड। इस टवीट के बाद रविवार को बाबूलाल मरांडी ने फिर एक टवीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि रांची RIMS (मेडिकल कॉलेज अस्पताल) में बहाली के इच्छुक दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों की आनलाइन परीक्षा कोलकाता में लिए जाने की खास वजह समझ से परे है। वैसे भी हेमंत सोरेन सरकार के भ्रष्टाचार का कोलकाता बंधु कनेक्शन भी उनकी मौजूदा परेशानी का एक मुख्य कारण बन कर सामने आया है।

loksabha election banner

भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी का टवीट

तेलंगाना में इस समय भाजपा का प्रचार कर रहे बाबूलाल

मालूम हो कि इस समय बाबूलाल मरांडी तेलंगाना में भाजपा के प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। भाजपा ने राजनीतिक मोर्चे पर झारखंड के कई कद्दावर नेताओं को वहां लगा रखा है। तेलंगाना की प्रत्येक विधानसभा पर पार्टी का फोकस है। देश भर के 119 शीर्ष नेताओं की वहां जवाबदेही सौंपी गई है। अन्नपूर्णा देवी, रघुवर दास, बाबूलाल मरांडी और आशा लकड़ा कई विधानसभा क्षेत्रों में संपर्क अभियान चला चुकी हैं। दक्षिण भारत के राज्यों में तेजी से अपनी पैठ बढ़ाने में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति के बहाने तेलंगाना की चौतरफा घेराबंदी शुरू की है। इस कड़ी में देश के तमाम नेताओं के साथ-साथ प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं को भी पार्टी ने तेलंगाना में राजनीति मोर्चे पर लगाया है।

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने गए हैं नेता

राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक भी हो रही है। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी और राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा तेलंगाना भी प्रवास पर हैं। ये सभी नेता वहां विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से सीधा संवाद कर रहे हैं। तेलंगाना में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पूर्व ही पार्टी ने वहां की सभी 119 विधानसभा क्षेत्रों पर फोकस करना शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए पार्टी के शीर्ष नेताओं की जवाबदेही सौंपी गई है। इस कड़ी में झारखंड के भाजपा नेताओं की भी सीधे तौर पर चार विधानसभा क्षेत्रों से सीधे तौर पर जोड़ा गया है।

वहां एक एक विधानसभा क्षेत्र की मिली है जानकारी

प्रवास के दौरान उन्होंने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और समाज के वर्गों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर तेलंगाना सरकार से जनता की नाराजगी को जानने की कोशिश की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं का फीड बैक लिया। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को हैदराबाद से सटे उप्पल विधानसभा क्षेत्र, केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी को मंचेरियल विधानसभा, बाबूलाल मरांडी को आदिवासी सीट महबूबाबाद विधानसभा क्षेत्र और राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा को एससी सीट घनपुर (स्टेशन) की जिम्मेदारी साैंपी गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र गजवेल विधानसभा में लगाए गए हैं। राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक के उपरांत भी प्रदेश के इन नेताओं को लगातार तेलंगाना की इन विधानसभा क्षेत्रों के संपर्क में रहना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.