यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Koderma News: रिश्तेदार को छोड़ने गए स्टेशन, लौटा जब तक घर में हो गई चोरी; जांच में जुटी पुलिस
Jharkhand Koderma News झारखंड के कोडरमा जिले में अज्ञात चोरों ने महज दो घंटे के लिए घर छोड़ कर रिश्तेदार ...और पढ़ें

कोडरमा, संस। Jharkhand, Koderma News कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 पटेल नगर में शनिवार की सुबह अज्ञात चोरों के द्वारा एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी देते हुए घर के मालिक दिलीप कुमार पिता सुरेश दास ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 4:00 बजे जब वह अपने एक रिश्तेदार को कोडरमा स्टेशन छोड़ने गए थे, इसके बाद जब वापस करीब 6:00 बजे अपने घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर के मेन गेट पर तो ताला लगा हुआ है, लेकिन घर के भीतर स्थित दो कमरों का ताला टूटा हुआ है।
70 से 80 हजार के आभूषण की चोरी
वे बताते है कि जब घर में प्रवेश हुए तो उन्होंने देखा कि घर के भीतर का सामान बिखरा पड़ा है और अलमीरा भी टूटा हुआ है। वहीं बक्सा भी टूटा हुआ पाया गया। सामानों को चेक करने पर उन्होंने पाया कि करीब 70 से 80 हजार के चांदी के आभूषण गायब हैं। इसके अलावा घर के पीछे झाड़ियों में अज्ञात चोरों के द्वारा फेंका गया बर्तन और कपड़े बरामद किया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
इधर घटना की सूचना मिलते ही तिलैया थाना प्रभारी राम नारायण ठाकुर दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दिलीप कुमार के घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। हमलोग इस मामले की छानबीन कर रहे हैं। अपराधियों को पकड़ने की हर संभव कोशिश की जा रही है।
.jpg)
.jpg)
