Move to Jagran APP

Koderma Corona Update: कोडरमा में भाई-बहन निकले कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

झारखंड में मंगलवार को अबतक 30 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इनमें से तीन गढ़वा 4 पश्चिमी सिंहभूम 2 कोडरमा 3 जमशेदपुर एक पलामू 3 धनबाद और एक रिम्‍स का मरीज शामिल है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 07:42 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 03:31 AM (IST)
Koderma Corona Update: कोडरमा में भाई-बहन निकले कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
Koderma Corona Update: कोडरमा में भाई-बहन निकले कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। झारखंड में मंगलवार को अबतक 30 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इनमें से 6 गुमला, 3 हजारीबाग, 3 धनबाद, 3 गढ़वा, 4 पश्चिमी सिंहभूम, 2 खूंटी, 2 कोडरमा, 3 जमशेदपुर, एक पलामू, एक लोहरदगा, एक सरायकेला खरसावां और एक रिम्‍स का मरीज शामिल है। इसके साथ ही झारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 438 पर पहुंच गया है।

loksabha election banner

दैनिक जागरण संवाददाता अमन मिश्रा ने बताया कि रांची के रिम्‍स में मंगलवार को कुल 655 कोरोना संदिग्‍धों के सैंपल की जांच हुई। इसमें से 648 केस निगेटिव मिले हैं। जबकि आज की जांच में कुल 7 नए कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है। एक प्रवासी मजदूर जिसकी दुर्घटना में मौत हो गई थी, वह भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। इधर धनबाद में दो स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

झारखंड के 12 जिलों में आज मिले 30 कोरोना पॉजिटिव

  1. गुमला : 06
  2. हजारीबाग : 03
  3. धनबाद : 03
  4. गढ़वा : 03
  5. पश्चिमी सिंहभूम : 04
  6. खूंटी : 02
  7. कोडरमा : 02
  8. जमशेदपुर : 03
  9. पलामू : 01
  10. लोहरदगा : 01
  11. सरायकेला खरसावां : 01
  12. रांची, रिम्‍स : 01

मुंबई से परिजनों संग लौटे भाई-बहन मिले कोरोना संक्रमित

कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड के राजारायडी गांव में सगे भाई-बहनों में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले हैं। मंगलवार देर शाम आई रिपोर्ट के अनुसार दोनों भाई बहनों के रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार दोनों भाई बहन अपने परिजनों के साथ पिछले दिनों मुंबई से वापस लौटे थे। कोरोना पॉजिटिव बच्चे की उम्र जहां 14 साल है वहीं बच्ची की उम्र 12 वर्ष बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक दोनों कोरोना संक्रमित भाई बहन फिलहाल अपने परिवार के साथ क्वारंटाइन सेंटर में है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को होली फैमिली में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। वहीं दोने भाई बहनों के संपर्क में आए लोगों की पहचान करने में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम जुटी हुई है। बहरहाल जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 31 तक पहुंच गया है। इनमें तीन लोगों ने कोरोना वायरस को मात देते हुए स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं, जबकि जिले के मरकच्चो प्रखंड के एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.