Move to Jagran APP

अन्नपूर्णा देवी का बढ़ा मान, जया बच्‍चन के साथ महिला सशक्तीकरण समिति में मिली जगह Political Updates

महिला सशक्तीकरण समिति में लोकसभा के 20 और राज्य सभा के 10 सदस्यों को शामिल किया गया है। समिति में राज्यसभा सदस्य जया बच्चन को भी बतौर सदस्य शामिल किया गया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 09:26 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 10:21 PM (IST)
अन्नपूर्णा देवी का बढ़ा मान, जया बच्‍चन के साथ महिला सशक्तीकरण समिति में मिली जगह Political Updates
अन्नपूर्णा देवी का बढ़ा मान, जया बच्‍चन के साथ महिला सशक्तीकरण समिति में मिली जगह Political Updates

रांची, राज्य ब्यूरो। कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी को संसद की महिला सशक्तीकरण समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। डॉ. हिना विजय कुमार गवित इस समिति की अध्यक्ष बनाई गईं हैं। समिति में लोकसभा के 20 और राज्य सभा के 10 सदस्यों को शामिल किया गया है। समिति में राज्यसभा सदस्य जया बच्चन को भी बतौर सदस्य शामिल किया गया है।  

loksabha election banner

नंद किशोर यादव पहुंचे रांची

भाजपा के विधानसभा सह प्रभारी नंद किशोर यादव बुधवार को रांची पहुंचे। वे अगले चार दिनों तक झारखंड में प्रवास करेंगे। पदाधिकारियों के साथ बैठक के अलावा चुनाव के मद्देनजर कुछ जिलों का दौरा भी कर सकते हैं। रांची एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, मंत्री सुबोध सिंह गुड़्डू समेत अन्य शामिल थे।

जदयू आज से संताल में लगाएगा जोर

प्रदेश जनता दल यूनाइटेड (जदयू) गुरुवार से संताल परगना प्रमंडल में जोर लगाएगा। इसके तीसरे चरण की 'जनभावना यात्रा' गोड्डा से शुरू होगी, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामचंद्र प्रसाद सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू शामिल होंगे। गोड्डा के मिर्जा चौकी से शुरू होने वाली यह यात्रा 12 अक्टूबर को देवघर में संपन्न होगी। गुरुवार को यह यात्रा गोड्डा के मिर्जा चौकी से भगैय्या, मंडरो, रूनजी, दोयन, दरियापुर, महागामा, पत्थरगामा तक जाएगी। अगले दिन शुक्रवार को जनभावना यात्रा दुमका पहुंचेगी जहां इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

निवेश और रोजगार के खोखले दावे कर रही सरकार : कांग्रेस

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. एम तौसीफ ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार प्रदेश में निवेश और रोजगार के फर्जी आंकड़े पेश कर रही है और इसी आधार पर कई दावे भी किए जा रहे हैं। पिछले पांच वर्षों में देश-विदेश से 50 हजार करोड़ से अधिक के निवेश और 72 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की बात बिलकुल हवा-हवाई है। उन्होंने कहा कि आंकड़ों और शब्दों से खेलकर सरकार लोगों को भ्रमित करने में लगी हुई है। 15 गुना बंद इकाइयों को चालू करने का दावा भी गलत है। जमीनी हकीकत यह है कि शिलान्यास और आधारशिला की बदौलत सरकार आम जनता को गुमराह करने में लगी है। मोमेंटम झारखंड के नाम पर जनता के पैसे की केवल लूट हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.