Move to Jagran APP

Happy Independence Day 2019: तस्‍वीरों में देखिए, झारखंड ने ऐसे मनाई आजादी की 73वीं सालगिरह

Article 370 हटने के बाद स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों में भारी उत्‍साह देखा गया। सशक्‍त भारत की अवधारणा को साकार करते हुए छोटे-बड़े अमीर-गरीब सबने आजादी पर्व में भागीदारी की।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 15 Aug 2019 10:43 AM (IST)Updated: Thu, 15 Aug 2019 06:38 PM (IST)
Happy Independence Day 2019: तस्‍वीरों में देखिए, झारखंड ने ऐसे मनाई आजादी की 73वीं सालगिरह
Happy Independence Day 2019: तस्‍वीरों में देखिए, झारखंड ने ऐसे मनाई आजादी की 73वीं सालगिरह

रांची, जेएनएन। देश आज 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने 5वीं बार राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराया और इसके बाद राज्‍य की सवा तीन करोड़ जनता को संबोधित किया। बतौर सीएम अपने कार्यकाल के अंतिम स्‍वतंत्रता दिवस समाराह में मुखातिब रघुवर दास ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की। अपने भाषण के दौरान सीएम ने राज्‍य के चहुमुंखी विकास की पुरजोर चर्चा की। देखें आजादी पर्व की खास तस्‍वीरें...

loksabha election banner

दुमका पुलिस लाइन में  ध्वजारोहण करतीं  झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू।


रांची के मोरहाबादी मैदान में तिरंगे को सलामी देते झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास।

राजभवन में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में एक दूसरे को बधाई देते मुख्यमंत्री रघुवर दास तथा नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन।

राजभवन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को पुष्पगुच्छ सौंपते मुख्यमंत्री रघुवर दास।

पलामू : जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित पुलिस स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने झंडोत्तोलन किया ।

रामगढ़ जिला मैदान में  ध्वजारोहण करते पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री रामचंद्र सहिस।

रांची के मोरहाबादी मैदान में स्‍वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्‍य सचिव सुधीर त्रिपाठी।

झारखंड हाई कोर्ट में जस्टिस एचसी मिश्र ने झंडा फहराया। साथ में हाई कोर्ट के सभी जज।

तिरंगा को सलामी देते महाधिवक्‍ता अजीत कुमार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.