Move to Jagran APP

Weekly News Roundup Ranchi: निशाने पर रहीं महिलाएं, 3 को बनाया दरिंदगी का शिकार; जानें हफ्तेभर की आपराधिक हलचल

Weekly News Roundup Ranchi इस हफ्ते साहिबगंज में जामताड़ा में फर्जी सीबीआइ अधिकारी बनकर एक युवक को अगवा करने वाले अपराधियों को चार घंटे में गिरफ्तार कर पुलिस ने वाहवाही लूटी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 07:39 AM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 01:09 PM (IST)
Weekly News Roundup Ranchi: निशाने पर रहीं महिलाएं, 3 को बनाया दरिंदगी का शिकार; जानें हफ्तेभर की आपराधिक हलचल
Weekly News Roundup Ranchi: निशाने पर रहीं महिलाएं, 3 को बनाया दरिंदगी का शिकार; जानें हफ्तेभर की आपराधिक हलचल

रांची, राज्य ब्यूरो। Weekly News Roundup Ranchi राज्य में गत हफ्ते महिलाएं अपराधियों के निशाने पर रहीं। तीन महिलाएं-छात्रा जहां दरिंदगी की शिकार बनीं, वहीं लूट की दो घटनाओं ने प्रदेश की विधि-व्यवस्था पर सवाल उठाया। हालांकि, पुलिस ने कुछ क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन भी किया। खूंटी में भाकपा माओवादियों के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। साहिबगंज में जामताड़ा में फर्जी सीबीआइ अधिकारी बनकर एक युवक को अगवा करने वाले अपराधियों को भी महज चार घंटे में गिरफ्तार कर पुलिस ने खूब वाहवाही भी लूटी।

loksabha election banner

इस सप्ताह कुछ प्रमुख अपराध

09 अक्टूबर

  1. रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के मैनेजर व तीन सेल्समैनको बंधक बनाकर 9 लाख 22 हजार रुपये की लूट।
  2. धनबाद के लोयाबाद में विधायक ढुलू महतो और पूर्व विधायक जलेश्वर महतो केसमर्थकों के बीच हिंसक झड़प।
  3. पलामू, चतरा व गुमला जिले में हुई अलग-अलग घटनाओं में डूबने से तीन बच्चों सहित कुल सात लोगों की मौत हो गई।
  4. गढ़वा के भवनाथपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में छठी की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म।
  5. खूंटी में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के तीन सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद।
  6. साहिबगंज और गोड्डा में हुई अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई।
  7. जामताड़ा में फर्जी सीबीआइ अधिकारी बन दिनदहाड़े अगवा किए गए मधुसूदन दास को पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर मुक्त कराते हुए सात अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

10 अक्टूबर

  1. जमशेदपुर के परसुडीह रमेश पात्रो को ओएलएक्स पर अपना पुराना मोबाइल बेचना महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने मोबाइल खरीदने के बहाने उनके खाते से तीन बार में कुल 45 हजार रुपये की ठगी कर ली।
  2. गढ़वा मां दुर्गा के विसर्जन जुलूस के दौरान थाना पर हमला मामले में एक सीआरपीएफ व एक जैप जवान सहित 21 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा।

11 अक्टूबर

  1. साहिबगंज में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदायों में टकराव, तोडफ़ोड़।
  2. रांची के ईस्ट जेल रोड स्थित मदर टेरेसा की संस्था मिशनरीज ऑफ चैरिटी सेसंचालित 'निर्मल हृदय आश्रम में सीआइडी का छापा।

12 अक्टूबर

  1. रामगढ़ में छह दिनों से लापता केंद्रीय विद्यालय भुरकुंडा की शिक्षिका कुमारी अंकिता का शव बरामद। हत्या की आशंका।
  2. रांची के जेल रोड स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी की संस्था निर्मल हृदय में दूसरे दिन भी सर्च अभियान। करीब 21 घंटे की तलाशी के बाद सीआइडी ने इस संस्था से 250 बिन ब्याही मां के दस्तावेजों को जब्त किया।
  3. रांची के बरियातू स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में नामांकन के नाम पर 23 लाख रुपये की ठगी।

13 अक्टूबर

  1. जमशेदपुर के परसुडीह में चार नकाबपोश लोगों ने एक महिला को बंधक बनाकर चाकू का भय दिखाकर लाखों लूट लिए। अपराधियों में दो युवतियां भी शामिल थीं।
  2. ओएलएक्स पर बच्चा बेचने के मामले में जमशेदपुर स्थित साइबर थाना की पुलिस ने आरोपित को दबोच लिया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.