Move to Jagran APP

National Achievement Survey: जानिए, पढ़ाई में किस जाति के विद्यार्थी कर रहे कैसा प्रदर्शन... केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने जारी की रिपोर्ट

National Achievement Survey-2021 नेशनल अचीवमेंट सर्वे में सामान्य श्रेणी के दसवीं के विद्यार्थी सभी विषयों में आगे बताए गए हैं। एमआइएल को छोड़कर सभी विषयों में अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थी पीछे हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने यह रिपोर्ट जारी की है। इसमें पूरा विवरण मौजूद है।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 09:28 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 09:29 PM (IST)
National Achievement Survey: जानिए, पढ़ाई में किस जाति के विद्यार्थी कर रहे कैसा प्रदर्शन... केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने जारी की रिपोर्ट
National Achievement Survey: पढ़ाई में किस जाति के विद्यार्थी कर रहे कैसा प्रदर्शन... केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने जारी की रिपोर्ट

रांची, राज्य ब्यूरो। राज्य में झारखंड एकेडमिक काउंसिल की मैट्रिक (दसवीं) परीक्षा में ओबीसी श्रेणी के विद्यार्थियों का सबसे बेहतर परिणाम रहता है। पिछले साल की परीक्षा में इस श्रेणी के विद्यार्थियों के इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने का प्रतिशत अन्य श्रेणी के विद्यार्थियों से अधिक था। इससे उलट नेशनल अचीवमेंट सर्वे-2021 में दसवीं कक्षा में ओबीसी श्रेणी के विद्यार्थी पिछड़ गए हैं। इसमें सामान्य श्रेणी के विद्यार्थियों का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है।

loksabha election banner

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी नेशनल अचीवमेंट सर्वे- 2021 की रिपोर्ट के अनुसार, दसवीं कक्षा में सामान्य श्रेणी के विद्यार्थियों का सभी विषयों में औसत स्कोर 45 रहा, वहीं, ओबीसी के विद्यार्थियों का औसत स्कोर 37 रहा। इसमें सबसे कम 33 स्कोर अनुसूचित जनजाति तथा इसके बाद अनुसूचित जाति का स्कोर 34 रहा। विभिन्न विषयों की बात करें तो सिर्फ एमआइएल में अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति का स्कोर बराबर रहा है। बाकी अन्य सभी विषयों में सामान्य श्रेणी के विद्यार्थियों का प्रदर्शन सबसे बेहतर तथा अनुसूचित जनजाति का सबसे खराब रहा है।

ऊपरी कक्षाओं में जाते ही कमजोर होने लगते हैं झारखंड के बच्चे

रिपोर्ट में यह भी बात सामने आई है कि बच्चे जैसे-जैसे ऊपरी कक्षाओं में जाते हैं, उनके प्रदर्शन में गिरावट आती है। कमोबेश सभी विषयों में यह स्थिति है। कक्षा तीन में सभी विषयों में बच्चों का औसत स्कोर 50 से अधिक रहा है। पांचवीं तथा आठवीं कक्षा में सिर्फ भाषा में 50 से अधिक स्कोर रहा। दसवीं कक्षा में तो अधिकतम 41 स्कोर अंग्रेजी में रहा। बाकी अन्य विषयों में 40 या इससे भी कम रहा। गणित विषय की बात करें तो तीसरी कक्षा में बच्चों का औसत स्कोर 53, पांचवीं में 40, आठवीं में 36 तथा दसवीं में 31 रहा। इस तरह, ऊपरी कक्षाओं में जाते ही प्रदर्शन में गिरावट आती रही।

किस परीक्षा में दसवीं के विद्यार्थियों का कैसा रहा प्रदर्शन

  • श्रेणी - मैट्रिक-2021 में उत्तीर्ण प्रतिशत - नैस-2021 में औसत स्कोर
  • सामान्य --- 95.90 --- 45
  • अनुसूचित जाति --- 94.45 --- 34
  • अनुसूचित जनजाति --- 95.20 --- 33
  • ओबीसी --- 96.84 --- 37

नैस-21 में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का प्रदर्शन

  • विषय --- एससी --- एसटी --- ओबीसी --- सामान्य
  • गणित --- 30 --- 28 --- 32 --- 35
  • विज्ञान --- 32 --- 31 --- 35 --- 39
  • सामाजिक विज्ञान --- 35 --- 34 --- 37 --- 42
  • अंग्रेजी --- 37 --- 36 --- 40 --- 53
  • एमआइएल --- 37 --- 37 --- 40 --- 46

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.