Move to Jagran APP

Dr. KK Sinha Neurologist: नहीं रहे देश के जाने-माने न्‍यूरोलॉजिस्‍ट डॉ केके सिन्‍हा

Dr. KK Sinha Neurologist Died. न्‍यूरोलॉजी के मास्‍टर कहे जाने वाले केके सिन्‍हा को कई जटिल बीमारियों के सफल इलाज के लिए जाना जाता है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 26 Apr 2019 11:01 AM (IST)Updated: Sat, 27 Apr 2019 07:16 AM (IST)
Dr. KK Sinha Neurologist: नहीं रहे देश के जाने-माने न्‍यूरोलॉजिस्‍ट डॉ केके सिन्‍हा
Dr. KK Sinha Neurologist: नहीं रहे देश के जाने-माने न्‍यूरोलॉजिस्‍ट डॉ केके सिन्‍हा

रांची, जासं। Dr. KK Sinha Neurologist - देश के जाने- माने न्‍यूरोलॉजिस्‍ट और झारखंड के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर के के सिन्हा का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्‍होंने रांची के बरियातू स्थित अपने आवास पर आखिरी सांसें लीं। वे 89 वर्ष के थे। न्‍यूरोलॉजी के मास्‍टर कहे जाने वाले केके सिन्‍हा को कई जटिल बीमारियों के सफल इलाज के लिए जाना जाता है। डॉ केके सिन्हा ने वर्ष 1948 में बिहार के दरभंगा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई  की थी।

loksabha election banner

डॉ केके सिन्‍हा के निधन की खबर पाकर उनके आवास पर मातमपुर्सी को पहुंचे पद्मश्री अशोक भगत। 

दरभंगा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने के बाद वे इंग्लैंड चले गए थे। इंग्लैंड में उन्होंने न्यूरोलॉजी में एमडी और एफआरसीपी की डिग्री हासिल की। जिसके बाद वर्ष 1962 में उन्होंने रांची के रिम्स से प्रैक्टिस की शुरुआत की थी। वर्ष 1976 से उन्होंने घर पर ही मरीजों को देखना शुरू किया था। 

डॉ सिन्हा के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर के समक्ष विलाप करतीं उनकी पत्‍नी व परिजन।

डॉक्टर सिन्हा के निधन की खबर से सारा झारखंड शोक मेें डूब गया है। उनके घर पर शहर के कई गण्यमान्य व्यक्ति पहुंच चुके हैं। परिजनों ने बताया कि शनिवार को डॉ केके सिन्‍हा का अंतिम संस्कार होगा। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने डाॅ केके सिन्हा के निधन पर शोक जताया है। उन्‍होंने डाॅ सिन्‍हा के निध्‍न को अपूरणीय क्षति बताया है। 

प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ केके सिन्हा के निधन के बाद उनके बारियातू स्थित आवास में उनके अंतिम दर्शन को शहर के गणमान्य लोग व प्रसिद्ध डॉक्टर पहुंचे । दर्शन करने आने वालो में डॉ अजय कुमार, डॉ अंचल, मेडिका के न्यूरोलॉजिस्ट, डॉ काजल, डॉ मजीद आलम, कांके विधायक जीतू चरण राम समेत दर्जनों डॉक्टर व गणमान्य लोग शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.